ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार के लोग डरते नहीं संघर्ष करते हैं, बोले मुकेश सहनी..तेजस्वी के साथ मिलकर बनाएंगे गुजरात से बेहतर राज्य

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने आज खगड़िया, मधेपुरा, अररिया, झंझारपुर और सुपौल में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए भाजपा

बिहार के लोग डरते नहीं संघर्ष करते हैं, बोले मुकेश सहनी..तेजस्वी के साथ मिलकर बनाएंगे गुजरात से बेहतर राज्य
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने आज खगड़िया, मधेपुरा, अररिया, झंझारपुर और सुपौल में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रधानमंत्री सुरक्षा वापस लेकर डराना चाहते हैं, लेकिन वे जान लें कि बिहार के लोग डरते नहीं संघर्ष करते हैं। 


उन्होंने  राजद नेता तेजस्वी यादव की उपस्थिति में दावा करते हुए कहा कि हम दोनों ने भाजपा वालों का बैंड बजाकर रखा है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी के साथ मिलकर हमलोग गुजरात से बेहतर बिहार बनाएंगे। बिहार के लोग डरते नहीं संघर्ष करते हैं। 


मुकेश सहनी ने कहा कि यह चुनाव नहीं संविधान बचाने की लड़ाई है। आज भाजपा के लोग गरीब को गुलाम बनाकर रखना चाहते हैं। उनकी सोच अमीर को अमीर बनाए रखने की तथा गरीब को गरीब बनाए रखने की है। 


उन्होंने कहा कि दस साल पहले मोदी जी ने युवाओं, किसानों , गरीबों के लिए कई वादा किया थे, लेकिन आज एक भी पूरा नहीं हुआ। आज गरीब और गरीब होता जा रहा है। उन्होंने कहा आज जब चुनाव में मोदी जी आ रहे हैं तो मंदिर, मस्जिद की बात कर रहे हैं, रोजगार पर कोई बात करना नहीं चाहते। 


उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री खुद को राजा , महाराज समझ रहे हैं, लेकिन वे भूल गए हैं कि लोकतंत्र में जनता मालिक है। उन्होंने लोगों से मोदी सरकार को हटाने की अपील करते हुए महागठबंधन के प्रत्याशी को जीताने की बात कही।