ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार के ब्राह्मणों ने कहा-हमें भी आरक्षण दो, गरीबी के कारण जीना मुश्किल है

PATNA: बिहार के ब्राह्मणों ने सरकार से आरक्षण मांगा है। ब्राह्मणों का एक प्रतिनिधिमंडल आज डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद से आज मिला। डिप्टी सीएम से कहा कि गरीबी के कारण बिहार में

बिहार के ब्राह्मणों ने कहा-हमें भी आरक्षण दो, गरीबी के कारण जीना मुश्किल है
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार के ब्राह्मणों ने सरकार से आरक्षण मांगा है। ब्राह्मणों का एक प्रतिनिधिमंडल आज डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद से आज मिला। डिप्टी सीएम से कहा कि गरीबी के कारण बिहार में ब्राह्मण जाति के तीन चौथाई लोगों का जीना मुश्किल है। उन्हें आरक्षण दीजिये वर्ना जिंदा रहना मुश्किल हो जायेगा।


आरक्षण के लिए ब्राह्मणों की मुहिम

दरअसल देश के कुछ औऱ राज्यों के ब्राह्मण आरक्षण की मांग कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश में मांग उठी है. गुजरात औऱ महाराष्ट्र के ब्राह्मणों ने भी आरक्षण मांगा है. अब बिहार के ब्राह्मणों ने मुहिम शुरू की है. बिहार के ब्राह्मण समाज का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को सूबे के डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद से मिला. प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि जाति के आधार पर उन्हें आरक्षण से अलग रखा गया है लेकिन उन्हें भी जीने का अधिकार है. लिहाजा जिंदा रहने का बंदोबस्त सरकार करे.


ब्राह्मणों की स्थिति खराब

ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि उनकी जाति की कई उपजातियां ऐसी हैं जिनकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब है. प्रतिनिधमंडल ने कहा कि गरीबी के कारण आचार्य ब्राह्मण, भट्‌ट ब्राह्मण, महापात्र ब्राह्मण की स्थिति हद से ज्यादा खराब है. हालत ये है कि बिहार के 70 फीसदी ब्राह्मणों बेहद गरीब हैं. बिहार में ब्राह्मणों की तादाद 6 से 8 फीसदी तक बतायी जाती रही है. 


डिप्टी सीएम ने दिया आश्वासन

ब्राह्मणों के प्रतिनिधिमंडल के ज्ञापन के बाद डिप्टी सीएम ने सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारियों से इस संबंध में जानकारी ली. उन्होंने भरोसा दिलाया कि उनके आवेदन पर जल्द विचार कर उचित कार्रवाई की जायेगी। 


टैग्स