ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

बिहार के 8 सांसद बनेंगे मोदी कैबिनेट में मिनिस्टर : जातीय समीकरण का रखा गया है ख्याल ; फाइनल हुआ कैबिनेट का लिस्ट

PATNA : नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानंत्री बनने में चंद घंटे शेष हैं। शपथ ग्रहण समारोह का काउंट डाउन शुरू हो चुका है। मोदी कैबिनेट में बतौर मंत्री शामिल होने वाले चेहरों को

बिहार के 8 सांसद बनेंगे मोदी कैबिनेट में मिनिस्टर : जातीय समीकरण का रखा गया है ख्याल ; फाइनल हुआ कैबिनेट का लिस्ट
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानंत्री बनने में चंद घंटे शेष हैं। शपथ ग्रहण समारोह का काउंट डाउन शुरू हो चुका है। मोदी कैबिनेट में बतौर मंत्री शामिल होने वाले चेहरों को लगभग फाइनल कर लिया गया है और उन्हें पीएम आवास पर नरेंद्र मोदी के साथ चाय पर आमंत्रित किया गया है। कई नेता पीएम आवास पर पहुंच गए हैं। बिहार से फिलहाल आठ सांसदों को फोन करके चाय पर बुलाया गया है। बिहार के इन सभी आठ सांसदों ने प्रधानमंत्री के साथ उनके आवास पर चाय पी है। शाम सवा सात बजे आयोजित हो रहे शपथ ग्रहण समारोह का इंतजार किया जा रहा है।


बिहार से मंत्रियों का चयन आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए किया जा रहा है। जेडीयू को मंत्रिमंडल में तवज्जो मिलने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार महत्वपूर्ण विभाग जेडीयू के हिस्से में आएंगी। प्रधानमंत्री की चाय पार्टी (मंत्री पद) के लिए बिहार के जिन सांसदों को कॉल किया गया है, उनमें जदयू के दो, बीजेपी के चार, एलजेपीआर के एक और हम पार्टी के एक सांसद शामिल हैं। 


जदयू से पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर को फोन किया गया है। बीजेपी से गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय, सतीश चंद्र दुबे और राजभूषण निषाद को बुलाया गया है। इसके अलाव हम पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व सीएम जीतनराम मांझी और लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को पीएम नरेंद्र मोदी के साथ चाय पीने का निमंत्रण मिल है। माना जा रहा है कि मंत्री बनने के लिए इन सभी सांसदों का नाम फाइनल हो चुका है।


बताते चलें कि इस बार बीजेपी को लोकसभा में स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। वर्ष 2019 में तीन सौ पार करने वाली भारतीय जनता पार्टी महज 240 सीटों पर सिमट गई है। इस वजह से मोदी की नै सरकार में सहयोगी दल जेडीयू और टीडीपी की अहमियत काफी बढ़ गई है। नीतीश कुमार किंग मेकर की भूमिका में हैं। यही वजह है कि वर्ष 2025 के विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए का चेहरा के तौर पर नीतीश कुमार का नाम सबसे आगे कर दिया गया है। अब राष्ट्रपति भवन में शाम में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह का सबको इंतजार है।