ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

बिहार गड़ेरिया मोर्चा का विकासशील इंसान पार्टी में विलय, पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने किया स्वागत

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के पटना स्थित कार्यालय में गुरुवार को आयोजित मिलन समारोह में बिहार गड़ेरिया मोर्चा संगठन का वीआईपी में विलय हो गया। मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

बिहार गड़ेरिया मोर्चा का विकासशील इंसान पार्टी में विलय, पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने किया स्वागत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के पटना स्थित कार्यालय में गुरुवार को आयोजित मिलन समारोह में बिहार गड़ेरिया मोर्चा संगठन का वीआईपी में विलय हो गया। मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष पाल ने अपने सैकड़ों सहयोगियों के साथ वीआईपी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी में आये सभी लोगों का स्वागत करते हुए वीआईपी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने दावा किया कि कल का बिहार कुछ और होगा, हमलोग मिलकर इसमें बदलाव करेंगे। बिहार का गौरवशाली अतीत रहा है।


मिलन समारोह में आये लोगों का स्वागत करते हुए मुकेश सहनी ने कहा कि अगर किसी को जानना है तो उसके अतीत को जानिए व समझिए। मैं भी गरीब परिवार से आता हूं और गरीबी का अनुभव किया है। अपने समाज के लोगों के कल्याण के लिए संघर्ष कर रहा हूं। जिन्हें मौका नहीं मिला है उसे मौका मिले इसी सूत्र को लेकर आगे बढ़ रहा हूं। सभी लोगों को दो वक्त की रोटी मिले इसी को लक्ष्य बना कर राजनीति कर रहा हूं।


उन्होंने कहा कि मेरी राजनीति समाज के गरीब, पिछड़ों , दलितों, आदिवासी के लिए संघर्ष करना है। उन्होंने पार्टी में आये लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि आपलोगों के पार्टी में आने से पार्टी की ताकत बढ़ी है। आपलोगों के सहयोग से बिहार को बदलना है और बिहार में बदलाव आएगा। 


वीआईपी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में संतोष पाल के अलावा अशोक पाल, डॉ धनजी पाल, पंकज पाल, सुधीर पाल, डॉ शंभु पाल, कृपाल पाल, लवकुश पाल, सौरव पाल, कमलेश पाल, निवास पाल, दिनकर पाल, दीपक पाल, भीम पाल, श्रीराम पाल प्रमुख रहे। इस मौके पर वीआईपी के प्रदेश अध्यक्ष बालगोविंद बिंद भी उपस्थित थे।