ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Bihar Flood News: केंद्र ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए बिहार को दिये 656 करोड़ रूपये, नुकसान का आकलन करने केंद्रीय टीम आयेगी

PATNA: बिहार में कोसी, गंडक समेत दूसरी नदियों में उफान से आयी बाढ़ से प्रभावित हुए लोगों की मदद के लिए केंद्र सरकार ने मदद की पहली किश्त जारी कर दी है. केंद्र सरकार ने बिहार क

Bihar Flood News: केंद्र ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए बिहार को दिये 656 करोड़ रूपये, नुकसान का आकलन करने केंद्रीय टीम आयेगी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार में कोसी, गंडक समेत दूसरी नदियों में उफान से आयी बाढ़ से प्रभावित हुए लोगों की मदद के लिए केंद्र सरकार ने मदद की पहली किश्त जारी कर दी है. केंद्र सरकार ने बिहार को 655 करोड़ 60 लाख रूपये जारी किये हैं. वहीं, बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए जल्द ही केंद्रीय टीम भेजने का भी एलान किया गया है. 


मंगलवार की शाम लिये गये फैसले में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने स्टेट डिजास्टर रिलीफ फंड से पैसे जारी किये हैं. बिहार समेत 14 बाढ़ प्रभावित राज्यों को एडवांस के तौर पर 5,858.60 करोड़ रूपये जारी किये गये हैं. केंद्र सरकार ने कहा है कि वह प्राकृतिक आपदा से प्रभावित राज्यों के लोगों की मुश्किलें कम करने में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है. बाढ़ प्रभावित राज्यों को अभी और मदद दी जायेगी. 


बिहार को 655 करोड़ की मदद

केन्द्र सरकार ने मंगलवार को बाढ़ प्रभावित राज्यों को पैसे जारी करने का फैसला लिया. इसमें महाराष्ट्र को 1,492 करोड़, आंध्र प्रदेश को 1,036 करोड़, असम को 716 करोड़, बिहार को 655.60 करोड़, गुजरात को 600 करोड़, हिमाचल प्रदेश को 189.20 करोड़, केरल को 145.60 करोड़, मणिपुर को 50 करोड़, मिजोरम को 21.60 करोड़, नागालैंड को 19.20 करोड़, सिक्किम को 23.60 करोड़, तेलंगाना को 416.80 करोड़, त्रिपुरा को 25 करोड़ और पश्चिम बंगाल को 468 करोड़ जारी किए गए हैं. ये सारे राज्य इस साल भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के कारण प्रभावित हुए हैं.


केंद्रीय टीम बिहार आयेगी

केंद्र सरकार की ओर से कहा गया है कि बिहार में बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए केंद्रीय टीम भेजी जायेगी. केंद्र सरकार के कई मंत्रालयों की साझा टीम बिहार आकर बाढ़ से हुई क्षति का आकलन करेगी. उस टीम की रिपोर्ट के आधार पर बिहार को आगे और सहायता देने का फैसला लिया जायेगा. 


वित्तीय सहायता के अलावा, केन्द्र सरकार ने सभी बाढ़ प्रभावित राज्यों को अपेक्षित NDRF व थल सेना की टीमों की तैनाती और वायु सेना के सहयोग सहित सभी लॉजिस्टिक मदद भी प्रदान की है।