ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

Bihar Election 2024: छठे चरण में करोड़पति कैंडिडेट की भरमार, सबसे धनवान RJD के प्रत्याशी; यहां पढ़ लें पूरी लिस्ट

PATNA : लोकसभा चुनाव के छठे चरण में चुनाव लड़ रहे औसतन कैंडिडेट करोड़ों की संपत्ति के मालिक है। इस चरण के 35 कैंडिडेट के पास करोड़ों की संपत्ति है। अगर इस चरण के उम्मीदवार के पास मौज

Bihar Election 2024:  छठे चरण में करोड़पति कैंडिडेट की भरमार, सबसे धनवान RJD के प्रत्याशी; यहां पढ़ लें पूरी लिस्ट
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : लोकसभा चुनाव के छठे चरण में चुनाव लड़ रहे औसतन कैंडिडेट करोड़ों की संपत्ति के मालिक है। इस चरण के 35 कैंडिडेट के पास करोड़ों की संपत्ति है। अगर इस चरण के उम्मीदवार के पास मौजूद संपत्ति का औसत निकाला जाए तो वह भी 3.97 करोड़ रुपये हैं। इस चरण में 85 में 35 (41 प्रतिशत)उम्मीदवारों की संपत्ति एक करोड़ या उससे ज्यादा की है। इनमें 34 निर्दलीय में 9 (27 प्रतिशत) करोड़पति हैं। जबकि जदयू के 4, राजद के 4, भाजपा के 3, कांग्रेस के 2, विकासशील इंसान पार्टी के 2 और लोक जनशक्ति पार्टी-रामविलास के 1 (इस चरण के इकलौते) उम्मीदवार करोड़पति हैं।


दरअसल, छठे चरण में वाल्मीकिनगर से राजद के उम्मीदवार दीपक यादव के पास सर्वाधिक 74 करोड़ 87 लाख 88 हजार 248 रुपये की चल-अचल संपत्ति है। वहीं, दूसरे स्थान पर वैशाली से लोजपा-आर की उम्मीदवार वीणा देवी के पास 46,71,70,049 रुपये की संपत्ति है। यह जानकारी गुरुवार को एडीआर व बिहार इलेक्शन वॉच के तरफ से जारी रिपोर्ट के जरिए सामने आई है। 


मालूम हो कि, छठे चरण में वाल्मीकिनगर में 10, पश्चिम चंपारण में 8, पूर्वी चंपारण में 12, शिवहर में 12, वैशाली में 15, गोपालगंज (सु) में 11, सीवान में 13 और महाराजगंज में 5 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इस चरण के साक्षर कैंडिडेट की बात करें तो उनकी संख्या तीन है। जबकि आठवीं पास कैंडिडेट की संख्या 12 है। जबकि मैट्रिक उत्तीर्ण कैंडिडेट की संख्या- 5, 12वीं उत्तीर्ण  कैंडिडेट की संख्या -15, स्नातक उत्तीर्ण  कैंडिडेट की संख्या -23,स्नातक प्रोफेशनल  उत्तीर्ण कैंडिडेट की संख्या- 8 स्नातकोत्तर उत्तीर्ण कैंडिडेट की संख्या- 17 और डॉक्टरेट उत्तीर्ण कैंडिडेट की संख्या- 2 है। 


आपको बताते चलें कि , छठे चरण के चुनाव वाले आठ सीटों में वाल्मीकिनगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, महाराजगंज, सिवान, एवं गोपालगंज लोकसभा क्षेत्र सम्मिलित है। जहां 25 मई को मतदान होना है। इस चरण के कुछ सीटों को लेकर एनडीए और महागठबंधन अपने तरफ से लगातार जोर आजमाइश में लगी हुई है।