ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

Bihar Education News: शिक्षा विभाग के ACS एस. सिद्धार्थ ने DEO से लेकर DPO-PO को किया प्रतिनियुक्त, जानें...

Bihar Education News: शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ लगातार स्कूलों की व्यवस्था सुधार में जुटे हैं. इसी कड़ी में शिक्षा सेवा के तीन अधिकारियों को दरभंगा जिले में

Bihar Education News: शिक्षा विभाग के ACS एस. सिद्धार्थ ने DEO से लेकर DPO-PO को किया प्रतिनियुक्त, जानें...
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar Education News: शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ लगातार स्कूलों की व्यवस्था सुधार में जुटे हैं. इसी कड़ी में शिक्षा सेवा के तीन अधिकारियों को दरभंगा जिले में भेजा है. स्थाई पदस्थापन होने तक दरभंगा में जिला शिक्षा पदाधिकारी, डीपीओ और पीओ को प्रतिनियुक्त किया गया है. 

तीन अधिकारियों को दरभंगा में किया गया प्रतिनियुक्त

बिहार शिक्षा सेवा के तीन अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है. इस संबंध में शिक्षा विभाग की तरफ से आदेश जारी कर दिया गया है. बेगूसराय के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मोहम्मद जमाल मुस्तफा जिन्हें भागलपुर में प्रति नियुक्त किया गया था, उनकी प्रतिनियुक्ति समाप्त करते हुए दरभंगा में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्ति किया गया है. वहीं, बेगूसराय के कार्यक्रम पदाधिकारी नितेश कुमार जिन्हें समस्तीपुर जिले में प्रतिनियुक्त किया गया था, उनकी प्रतिनियुक्ति समाप्त करते हुए दरभंगा जिला में कार्यक्रम पदाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्ति किया गया है .

दरभंगा में नए डीईओ प्रतिनियुक्त

वहीं, दरभंगा में नए जिला शिक्षा पदाधिकारी को प्रतिनियुक्ति किया गया है. कटिहार के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी कृष्णानंद सदा को कार्यहित में अगले आदेश तक जिला शिक्षा पदाधिकारी दरभंगा के पद पर वित्तीय अधिकार के साथ प्रतिनियुक्ति किया गया है. हालांकि नियमित पदस्थापन होने के बाद यह व्यवस्था समाप्त हो जाएगी . निदेशक प्रशासन सुबोध कुमार चौधरी की तरफ से यह आदेश जारी किया गया है.