ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

Bihar Education News: शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला...क्लास 1-12 तक की परीक्षा प्रणाली में किया बदलाव, जानें....

PATNA: शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है. राज्य के सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में परीक्षा आयोजन को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है . वर्ग 1 से लेकर 12 वीं तक के विद्य

Bihar Education News: शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला...क्लास 1-12 तक की परीक्षा प्रणाली में किया बदलाव, जानें....
Viveka Nand
2 मिनट

PATNA: शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है. राज्य के सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में परीक्षा आयोजन को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है . वर्ग 1 से लेकर 12 वीं तक के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा प्रणाली में बदलाव की घोषणा की गई है.

मासिक परीक्षा स्थगित करने का निर्णय

शिक्षा विभाग की तरफ से बताया गया है कि यह बदलाव अगले साल यानी 2025 से लागू होगा. शिक्षा विभाग ने मासिक परीक्षा स्थगित करने का निर्णय लिया है. अगले कैलेंडर वर्ष 2025 से मासिक परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा. वहीं त्रैमासिक, अर्धवार्षिक एवं वार्षिक परीक्षा का संचालन होगा. कक्षा एक से आठ तक की परीक्षाओं का आयोजन राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद द्वारा किया जाएगा. 

जारी रहेगी मूल्यांकन परीक्षा

पहले की तरह आंतरिक मूल्यांकन का आयोजन जारी रहेगा. जनवरी 2025 से प्रत्येक सोमवार को विद्यालय स्तर पर साप्ताहिक परीक्षा आयोजित की जाएगी. अगर सोमवार को छुट्टी है तब अगले कार्य दिवस में साप्ताहिक परीक्षा ली जाएगी. इसका रिजल्ट विद्यार्थी एवं अभिभावकों के साथ साझा किया जाएगा. इसके अतिरिक्त बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा वर्ग 9 से 12वीं तक के लिए ली जाने वाली परीक्षाएं जैसे प्रायोगिक, सेंटअप, एवं 10 एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षा पूर्व की भांति ली जाएगी. शिक्षा विभाग की तरफ से कहा गया है कि यह निर्णय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और मूल्यांकन प्रक्रिया को और बेहतर करने को लेकर किया गया है.