ब्रेकिंग
पटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमाल

किसान चौपाल के सफल आयोजन को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने RLSP प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा का आभार जताया

PATNA- कृषि कानूनों के विरोध में RLSP द्वारा किसान चौपाल आयोजित किए जाने पर भारतीय किसान यूनियन ने रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा का आभार जताया। यूपी प्रदेश बीकेयू के अध

किसान चौपाल के सफल आयोजन को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने RLSP प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा का आभार जताया
Santosh Singh
3 मिनट


PATNA- कृषि कानूनों के विरोध में RLSP द्वारा किसान चौपाल आयोजित किए जाने पर भारतीय किसान यूनियन ने रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा का आभार जताया। यूपी प्रदेश बीकेयू के अध्यक्ष दिगंबर सिंह और प्रवक्ता आलोक ने फोन पर बातचीत कर किसान चौपाल की जानकारी ली। उन्होंने किसान आंदोलन का समर्थन करने के लिए आभार जताया और कहा कि इससे किसान आंदोलन को मजबूती मिलेगी। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव फजल इमाम मल्लिक और प्रदेश महासचिव धीरज सिंह कुशवाहा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस बात की जानकारी दी। 

रालोसपा द्वारा पूरे बिहार में 2 फरवरी से किसान चौपाल का आयोजन किया जा रहा है जो आगे भी जारी रहेगा। आज हुए प्रेस कांफ्रेंस में पार्टी नेताओं ने बताया कि बिहार में किसानों को जागरूक बनाने और देश भर में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में रालेसपा राज्यव्यापी किसान चौपाल कार्यक्रम चला रही है। अब तक करीब ढाई हजार गांवों में किसान चौपाल लगाई जा चुकी है। 

राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के किसान चौपाल में किसान खुलकर अपनी बातों को रख रहे हैं। वे न सिर्फ इन कानूनों का विरोध कर रहे हैं बल्कि सरकार के उस प्रस्ताव का भी विरोध कर रहे हैं जो सरकार ने किसानों के सामने रखा था। सरकार ने कृषि कानूनों को डेढ़ साल तक स्थगित करने का प्रस्ताव किसान संगठनों को दिया था लेकिन बिहार के किसान इसे सही नहीं मान रहे हैं।  किसान सरकार के संशोधन के प्रस्ताव से सहमत नहीं हैं। फजल इमाम मल्लिक ने बताया कि बिहार के किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानून बनाए जाने के पक्ष में हैं उनका मानना है कि इससे बिहार के किसान को फायदा होगा।

वही धीरज सिंह कुशवाहा ने बताया कि कृषि कानूनों में ऐसा कुछ भी नहीं है जिससे किसानों का भला हो। ये कानून अगर पूरी तरह से लागू हो गए तो किसान अपने खेत पर ही मजदूरी करने के लिए मजबूर हो जाएगा। तीन कृषि कानून दरअसल किसानों के लिए डेथ वारंट है। इन कानूनों के जरिए केंद्र सरकार किसानों को गुलाम बनाने पर तुली हुई है। यह कानून किसानों को गुलाम बनाने वाला है। इससे किसानों के साथ-साथ समाज के दूसरे तबके का अहित होगा। रालोसपा ने दस हजार गांवों में किसान चौपाल लगाने का लक्ष्य रखा है साथ ही 25 लाख किसानों तक पहुंच कर इन कानूनों की जानकारी देने का लक्ष्य भी बनाया है। 

रालोसपा की प्रेस कांफ्रेंस में प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष संतोष कुशवाहा, प्रधान महासचिव निर्मल कुशवाहा, अभियान समिति के अध्यक्ष जीतेंद्र नाथ, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष कुशवाहा, आईटी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोशन राजा, किसान प्रकोष्ठ के प्रधान महासचिव रामशरण कुशवाहा, प्रदेश महासचिव राजदेव कुशवाहा, भुनेश्वर कुशवाहा, आईटी सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार, कार्यालय प्रभारी अशोक कुशवाहा व राजेश सिंह भी मौजूद थे।