ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, इन एजेंडों पर लगी मुहर

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है। नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक खत्म हो गई है। बिहार कैबिनेट की बैठक में कुल 4 एजेंडों पर मुहर लगी है। इस बैठक म

नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, इन एजेंडों पर लगी मुहर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA :  इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है। नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक खत्म हो गई है। बिहार कैबिनेट की बैठक में कुल 4 एजेंडों पर मुहर लगी है। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। 


मंगलवार की देर शाम पटना स्थित मुख्य सचिवालय में चल रही नीतीश कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक खत्म हो गई है। बैठक में कुल 4 एजेंडों पर मुहर लगी है। सरकार ने बिहार मेडिकल यूनिवर्सिटी में प्रशासनिक कार्यों के लिए पदाधिकारियों और अन्य कर्मियों की नियुक्ति करने का फैसला लिया है। इसके लिए कुल 32 पदों के सृजन की मंजूरी कैबिनेट ने दी है। 


सरकार ने पटना में निर्माणाधीन योग्य केंद्र में मुंगेर योग स्कूल की तरफ से तय किए गए पाठ्यक्रम को संचालित करने के लिए भी मंजूरी दे दी है। अब पटना के शास्त्रीनगर स्थित योग केंद्र में बिहार स्कूल ऑफ योग गंगा दर्शन फोर्ट मुंगेर और इसके प्राधिकृत प्रतिनिधि के तरफ से ही नि:शुल्क योग्य केंद्र और योग्य पाठ्यक्रम का संचालन हो पाएगा।


इसके अलावा सरकार ने राज्य में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत लाभुकों को सामान्य चावल की जगह पोषण युक्त चावल देने का फैसला लिया गया है। इसके लिए बिहार राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम पटना को टेंडर के जरिए खरीद करने और फिर उसके वितरण के संबंध में मंजूरी दी गई है।


मंत्रिपरिषद की बैठक में आज खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, गृह विभाग, स्वास्थ्य विभाग और भवन निर्माण विभाग  से जुड़े एजेंडों पर मुहर लगी है। पश्चिम चंपारण के बगहा और वाल्मिकिनगर में महिला स्वाभिमान विशेष सशस्त्र पुलिस बल के लिए भवनों के निर्माण के लिए कुल 72 करोड़ 82 लाख 49 हजार 700 की नई स्कीम की स्वीकृति दी गयी है।


नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, इन एजेंडों पर लगी मुहर

टैग्स