ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार BJP ने मिशन वैक्सीन को पूरा करने का रखा टारगेट, संजय जायसवाल बोले.. सांसद और विधायक करेंगे टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण

PATNA : बिहार बीजेपी अब मिशन वैक्सीन के लिए अपनी पूरी ताकत लगाएगी। बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिहार यूनिट को वैक्सीनेशन कार्यक्र

बिहार BJP ने मिशन वैक्सीन को पूरा करने का रखा टारगेट, संजय जायसवाल बोले.. सांसद और विधायक करेंगे टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण
Editor
3 मिनट

PATNA : बिहार बीजेपी अब मिशन वैक्सीन के लिए अपनी पूरी ताकत लगाएगी। बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिहार यूनिट को वैक्सीनेशन कार्यक्रम और जागरूकता के लिए जी जान से लग जाने का निर्देश दिया और उसके बाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल ने इसे मिशन बना लिया है। प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यसमिति के बाद प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने बिहार बीजेपी के कार्यकर्ताओं को कुछ टास्क दिया है जिसे हम हर हाल में पूरा करेंगे। 


बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने कहा कि प्रतिनिधियों को सप्ताह में 2 दिन हर टीकाकरण केंद्र पर जाना होगा। सांसद विधायक और विधान पार्षद सभी पार्टी की तरफ से दिए गए इससे होमवर्क को पूरा करेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री द्वारा गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत दीपावली तक जरुरतमंदों को किए जा रहे अनाज वितरण के समुचित वितरण को सुनिश्चित भी करना है। डॉ जायसवाल ने कहा कि "वन नेशन, वन कार्ड" के तहत इस योजना का लाभ पीडीएस दुकानों के द्वारा हर गरीब को मिले, इसकी सुनिश्चितता बीजेपी के सभी कार्यकर्ताओं को करनी है। 


इतना ही नहीं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि किसानों के हित में 1 लाख करोड़ रु एफपीओ बनाने और चलाने के लिए दिया है। इसके सही क्रियान्वयन के लिए संगठन के कार्यकर्ता लगातार सक्रिय रहेंगे। चुनाव पूर्व हमारे द्वारा 10 लाख नौकरी देने का वादा पूर्ण करने में एफपीओ और एमएसएमई क्षेत्र का मुख्य भूमिका निभा सकते है। इसका सेल बने और किसानों को सही मायने लाभ मिलना चाहिए। इसके अतिरिक्त हमारे कार्यकर्ता रेहड़ी-पटरी वालों को दिए जाने वाले ऋण योजना का लाभ पाने में 50 लाख वेंडर्स का मंडल स्तर पर सहयोग भी करेगी। डॉ जायसवाल ने कहा कि हम सांगठनिक कार्यों की एक श्रृंखला भी शुरू करने जा रहे है। 6 जुलाई से 15 अगस्त तक हम सभी 'सशक्त मंडल' की रचना करेंगे। जहां भी हमारे मोर्चे के पदाधिकारी और मंडल के छूट गए हैं या जहां कहीं पूरे नहीं बने हैं। उनके लिए एक विशेष अभियान चलाया जाएगा। उसी प्रकार 15 अगस्त से 15 सितंबर तक सभी मंडलों की संरचना के लिए पदाधिकारी प्रवास करेंगे।


डॉक्टर संजय जयसवाल ने कहा कि 25 सितंबर से 25 दिसंबर अर्थात दीनदयाल जी की जयंती से लेकर अटल जी की जयंती तक सशक्त बूथ पर कार्य करेंगे और सभी बूथों पर हमारे कार्यकर्ताओं की एक पूरी टीम जुट कर इसे पूरा करें इसका प्रयास होगा। इसके अलावा 25 सितंबर को 6 अप्रैल पार्टी स्थापना दिवस तक पन्ना प्रमुख बनाएंगे।