ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

बिहार विधानसभा में बवाल के बाद राज्यपाल से मिले नीतीश, कयासों का बाजार गर्म

PATNA: बिहार विधानसभा में हुए बवाल के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज शाम राजभवन पहुंचे। करीब बीस मिनट तक उनकी मुलाकात राज्यपाल फागू चौहान से हुई। राज्यपाल से मुख्यमंत्री की मु

बिहार विधानसभा में बवाल के बाद राज्यपाल से मिले नीतीश, कयासों का बाजार गर्म
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार विधानसभा में हुए बवाल के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज शाम राजभवन पहुंचे। करीब बीस मिनट तक उनकी मुलाकात राज्यपाल फागू चौहान से हुई। राज्यपाल से मुख्यमंत्री की मुलाकात के बाद कई तरह के कयास लगाए जाने लगे लेकिन उनकी यह शिष्टाचार मुलाकात थी। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को गुलदस्ता भेट किया। 


बता दें कि राज्यपाल से मुलाकात से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था तो लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। एक अणे मार्ग स्थित संकल्प में यह समीक्षा बैठक हुई। बैठक के दौरान मुख्य सचिव आमिर सुबहानी एवं पुलिस महानिदेशक एसके सिंघल ने विधि-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।


समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह निर्देश दिया कि अपराध नियंत्रण को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने कहा कि इंवेस्टीगेशन के कार्य को बेहतर तरीके से ससमय पूर्ण कराया जाय ताकि अपराधियों को सख्त सजा दिलायी जा सके। अपराध अनुसंधान कार्य में किसी प्रकार की कोताही न हो, इसका सतत् अनुश्रवण करें। उन्होंने कहा कि अपराध का विश्लेषण जिला, अनुमंडल एवं थानावार करते हो और दोषियों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि विधि-व्यवस्था हर हाल में मेंटेन रहे।


मुख्यमंत्री ने कहा कि होली एवं आगामी पर्व-त्योहारों को देखते हुये विशेष सतर्कता बरतें असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाय तथा गड़बड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाय।


बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, पुलिस महानिदेशक एसके सिंघल, अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन सह गृह चैतन्य प्रसाद, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार उपस्थित थे।



टैग्स