ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बिहार विधान परिषद में शपथग्रहण समारोह कल, डॉ. राजवर्धन आजाद लेंगे MLC पद की शपथ

PATNA: बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. राजवर्धन आजाद को बिहार विधान परिषद का सदस्य बनाया गया। विधान परिषद के नव मनोनित सदस्य डॉ. राजवर्धन आजाद मंगलवार को शप

बिहार विधान परिषद में शपथग्रहण समारोह कल, डॉ. राजवर्धन आजाद लेंगे MLC पद की शपथ
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. राजवर्धन आजाद को बिहार विधान परिषद का सदस्य बनाया गया। विधान परिषद के नव मनोनित सदस्य डॉ. राजवर्धन आजाद मंगलवार को शपथ लेंगे। कल सुबह 11 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा। मंगलवार को विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव समेत अन्य नेता मौजूद रहेंगे।


बता दें कि उपेंद्र कुशवाहा के इस्तीफे के बाद यह सीट खाली हुई थी। इस सीट के लिए डॉ राजवर्धन आजाद का मनोनयन किया गया। डॉ. राजवर्धन आजाद पूर्व मुख्यमंत्री स्व. भागवत झा आजाद के बेटे हैं। डॉ. राजवर्धन आजाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आंख का इलाज करते हैं। बिहार विधान परिषद का सदस्य बनाए जाने की अधिसूचना राजभवन की तरफ से जारी की गयी थी।  


बता दें कि बिहार विधान परिषद में राज्यपाल कोटे से 12 सदस्यों का चयन होता है। जिसकी अनुशंसा राज्य सरकार करती है। राज्य सरकार ने पिछले बार जिन 12 लोगों को विधान पार्षद के रूप में चुना था उनमें एक उपेंद्र कुशवाहा भी थे। जिन्होंने इस्तीफा दे दिया था।  उपेंद्र कुशवाहा के इस्तीफे के बाद यह सीट खाली थी उनके स्थान पर ही डॉ. राजवर्धन आजाद को विधान पार्षद का सदस्य बनाया गया है।