ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार विधान परिषद चुनाव: एक सीट पर रिजल्ट घोषित, जानिये बाकी सीटों पर क्या हैं स्थिति?, कौन आगे-कौन पीछे?

PATNA: बिहार में विधान परिषद की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव की काउंटिंग जारी है। कुल पांच सीटों में से एक पर रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। कोसी शिक्षक एमएलसी सीट पर जदयू प्रत्य

बिहार विधान परिषद चुनाव: एक सीट पर रिजल्ट घोषित, जानिये बाकी सीटों पर क्या हैं स्थिति?, कौन आगे-कौन पीछे?
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार में विधान परिषद की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव की काउंटिंग जारी है। कुल पांच सीटों में से एक पर रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। कोसी शिक्षक एमएलसी सीट पर जदयू प्रत्याशी संजीव कुमार सिंह ने जीत हासिल की है। संजीव कुमार को 8692 मत मिले। वहीं, बीजेपी प्रत्याशी रंजन कुमार को 599 वोट मिले।


सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का हाल

स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए भी मतगणना शुरू हो गई है. अब तक मिली जानकारी के मुताबिक महागठबंधन के उम्मीदवार वीरेंद्र नारायण यादव पहले राउंड की गिनती में एनडीए उम्मीदवार महाचन्द्र प्रसाद सिंह से 331 वोटों से आगे चल रहे हैं. सारण स्नातक क्षेत्र पर कुल 9 उम्मीदवार मैदान में हैं, मगरजेडीयू और बीजेपी के बीच मुख्य मुकाबला है. 


सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का हाल

सारण शिक्षक एमएलसी सीट पर प्रथम वरीयता के वोटों की गिनती के बाद दूसरी वरीयता के वोटों की गिनती हो रही है. प्रथम वरीयता के वोटों में प्रशांत किशोर समर्थित अफाक अहमद को सबसे ज्यादा वोट मिले. अफाक अहमद को प्रथम वरीयता के 2014 वोट मिले हैं. प्रथम वरीयता के वोटों में दूसरे नंबर पर सीपीआई के आनंद पुष्कर रहे, जिन्हें 1770 वोट मिले हैं.  


वहीं, निर्दलीय उम्मीदवार जयराम यादव को 1743 मत मिल हैं और तीसरे स्थान पर हैं. भाजपा प्रत्याशी काफी पीछे हैं. बता दें कि इस सीट पर उप चुनाव हो रहा है. सीपीआई के केदार पांडेय यहां  से विधान पार्षद थे. लेकिन उनके निधन के बाद उप चुनाव हो रहा है. सीपीआई ने स्व. केदार पांडेय के बेटे आनंद पुष्कर को उम्मीदवार बनाया है, जिन्हें   महागठबंधन का समर्थन है. फिलहाल इस सीट पर दूसरे वरीयता के मतों की गिनती हो रही है. 


गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का हाल

गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के उम्मीदवार जीवन कुमार निर्णायक बढत बनाते हुए दिख रहे हैं. वहां जेडीयू के सीटिंग एमएलसी संजीव श्याम सिंह काफी पिछड़ गये हैं. यहां प्रथम वरीयता के मतों की गिनती में बीजेपी के जीवन कुमार 2462 वोट से आगे हैं. जीवन कुमार को 5684,  संजीव श्याम को 3222 मत प्राप्त हुए हैं. तीसरे नंबर पर निर्दलीय अभिराम शर्मा हैं, जिन्हें प्रशांत किशोर का समर्थन हासिल था. गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में दूसरी वरीयता के मतों की गिनती के बाद ही रिजल्ट आयेगा. 


गया स्नातक निर्वाचन क्षेत्र 

गया स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में बीजेपी और महागठबंधन के उम्मीदवारों के बीच कांटे की लड़ाई हो रही है. बीजेपी ने विधान परिषद के पूर्व सभापति और मौजूदा एमएलसी अवधेश नारायण सिंह को मैदान में उतारा है. वहीं आरजेडी ने अपने प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे और पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह के भाई पुनीत कुमार को टिकट दिया है. खबर लिखे जाने तक दोनों में कांटे की लड़ाई चल रही थी.