ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

BIG BREAKING: राबड़ी आवास में सीबीआई की छापेमारी, जमीन के बदले नौकरी से जुड़ा है मामला

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है। जहां बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर सीबीआई की रेड हुई है। सुबह से ही सीबीआई की टीम राबड़ी देवी के सरक

BIG BREAKING: राबड़ी आवास में सीबीआई की छापेमारी, जमीन के बदले नौकरी से जुड़ा है मामला
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है। जहां बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर सीबीआई की रेड हुई है। सुबह से ही सीबीआई की टीम राबड़ी देवी के सरकारी आवास 10 सर्कुलर रोड पहुंचकर जांच कर रही है। 


मिली जानकारी के मुताबिक़ सीबीआई की टीम में महिला और पुरूष दोनों शामिल हैं। इस टीम में लगभग 10 लोग शामिल हैं। सीबीआई की टीम राबड़ी आवास के मेन गेट पर पहुंची और घर की ओर घुस गई। फिलहाल ये छापेमारी जारी है। राबड़ी देवी के आवास पर सीबीआई की रेड चल रही है। बता दें कि इस वक्त लालू यादव दिल्ली में मौजूद हैं। वहीं तेजस्वी यादव विधानसभा बजट सत्र में पहुंचे हुए हैं। 



लालू प्रसाद यादव जब रेल मंत्री हुआ करते थे, उस वक्त जमीन के बदले नौकरी से जुड़ा हुआ ये मामला है और इसी मामले में पूछताछ करने के लिए सीबीआई की टीम ने सुबह 10 सर्कुलर आवास पर पहुंची, जहां तमाम पुलिस पदाधिकारी, सुरक्षाकर्मी और तमाम लोग मौजूद है, लेकिन बाहर से स्पेशल पुलिस की ड्यूटी में वह बाहर खड़ी है जिसे तमाम से सुरक्षाकर्मी है। किसी भी सुरक्षाकर्मी को अंदर बाहर जाने की इजाजत नहीं है। 


मालूम हो कि, इससे पहले लालू, राबड़ी और मीसा को राउज एवेन्यू कोर्ट से समन जारी हुआ था। सीबीआई की चार्जशीट पर कोर्ट ने 15 मार्च को पेश होने को कहा था, लेकिन उससे पहले ही सीबीआई की टीम राबड़ी आवास पहुंच गई है आज सोमवार की सुबह सीबीआई की टीम आई है। यह अभी साफ नहीं हो पाया है कि टीम को जांच में क्या मिला है। 


आपको बताते चलें कि, बिहार में बजट सत्र चल रहा है। आज बजट सत्र का छठा दिन है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ तेजस्वी यादव को भी बजट सत्र में रहना है। 11 बजे से ही बजट सत्र की शुरुआत होनी है। ऐसे में देखना होगा कि तेजस्वी यादव सदन में इसको लेकर क्या बोलते हैं।