ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

विधानसभा में नीतीश कुमार बोले-जब शादी होती है तो पुरूष रोज करता है, महिला कहती है-अंतिम में भीतर..शर्म से पानी हुई सदन में बैठी महिलायें

PATNA: बिहार विधानसभा में आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो कहा वह हम लिख नहीं सकते. सदन में आज जातीय जनगणना पर चर्चा हो रही थी. उसी चर्चा के दौरान नीतीश अपनी उपलब्धियां गिना

विधानसभा में नीतीश कुमार बोले-जब शादी होती है तो पुरूष रोज करता है, महिला कहती है-अंतिम में भीतर..शर्म से पानी हुई सदन में बैठी महिलायें
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA:  बिहार विधानसभा में आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो कहा वह हम लिख नहीं सकते. सदन में आज जातीय जनगणना पर चर्चा हो रही थी. उसी चर्चा के दौरान नीतीश अपनी उपलब्धियां गिना रही थीं. उसी दौरान नीतीश जो बोल गये उसे सभ्य समाज में न बोला जा सकता है और ना लिखा जा सकता है।


क्या बोले नीतीश?

दरअसल बिहार विधानसभा में आज जातीय जनगणना से संबंधित आर्थिक रिपोर्ट पेश की गयी. इसके बाद इस सदन में चर्चा शुरू हुई. चर्चा के दौरान नीतीश कुमार बोलने के लिए उठे. नीतीश कुमार ने अपनी उपलब्धियां गिनानी शुरू की. नीतीश कुमार ने बताना शुरू किया कि उन्होंने बिहार की लड़कियों को पढ़ा दिया है. इसका फायदा मिल रहा है.


लड़की कहती है अंतिम में....

नीतीश सदन के अंदर बताने लगे कि उन्होंने कैसे बिहार में जनसंख्या नियंत्रण कर लिया है. उन्होंने कहा “हमलोगों ने कहा कि जब पढ़ लेगी लड़की तो जो पुरूष है, जब शादी होती है तो रोज रात में उसके साथ करता है न. उसी में और पैदा हो जाता है. अगर लड़की पढ़ लेती है तो हमको मालूम है कि पुरूष करेगा ठीक है. लेकिन लड़की कहेगी कि अंतिम में उसको भीतर मत घुसाओ, उसको बाहर कर दो. पुरूष करता तो है लेकिन अब जनसंख्या घट रही है.”


सब लोग ठीक से समझिये मेरी बात

नीतीश कुमार ने कहा कि सब लोग इसे समझ लीजिये. पत्रकार लोग भी मेरी बात को ठीक से समझ लीजिये. नीतीश कहते रहे कि लड़की के पढ़ने से कैसे और क्या फायदा हुआ है. वे सिर्फ सदन में ही नहीं बल्कि उपर पत्रकार दीर्घा में बैठे पत्रकारों की ओर देख कर अपनी उपलब्धि गिनाते रहे. 


शर्म से पानी पानी हुई महिलायें

सदन में जब नीतीश कुमार भाषण दे रहे थे तो कई महिला विधायक भी वहां बैठी थीं. मुख्यमंत्री की बातें सुनने के बाद वे शर्म से पानी पानी हो गयी. ज्यादातर महिला विधायकों ने नजरें झुका लीं. सदन में बैठे पुरूष विधायकों में भी ज्यादातर इधर-उधर देखने लगे. लेकिन नीतीश कुमार पर कोई असर नहीं हुआ।






टैग्स