ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

विधानसभा में नीतीश बोले-मैं छोड़ेगा नहीं: शराबियों को पकड़ने के लिए अब प्लेन भी उड़वायेंगे, ड्रोन-हेलीकॉप्टर सब से पकड़वायेंगे

PATNA: सूबे में शराबबंदी को लेकर आज नीतीश कुमार ने फिल्म पुष्पा की तरह डायलॉग दुहराये. विधानसभा में नीतीश ने कहा-हम छोडेंगे नहीं. किसी के मन में इधर-उधर है तो सावधान हो जाइये.

विधानसभा में नीतीश बोले-मैं छोड़ेगा नहीं: शराबियों को पकड़ने के लिए अब प्लेन भी उड़वायेंगे, ड्रोन-हेलीकॉप्टर सब से पकड़वायेंगे
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: सूबे में शराबबंदी को लेकर आज नीतीश कुमार ने फिल्म पुष्पा की तरह डायलॉग दुहराये. विधानसभा में नीतीश ने कहा-हम छोडेंगे नहीं. किसी के मन में इधर-उधर है तो सावधान हो जाइये. हम जब तक हैं तब तक छोड़ेंगे नहीं. ड्रोन, हेलीकॉप्टर उड़ ही रहे हैं अब प्लेन भी उड़वायेंगे लेकिन किसी को छोड़ेंगे नहीं.


विधानसभा में नीतीश का एलान

दरअसल बिहार विधानसभा में आज राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के आखिर में नीतीश कुमार बोल रहे थे. अमूमन नीतीश के हर भाषण में शराब का सबसे ज्यादा जिक्र होता है लेकिन आज विधानसभा में भाषण के दौरान उन्होंने सबसे आखिर में शराब की चर्चा की. शराब पर सिर्फ पांच लाइन बोला लेकिन उसमें चार बार दुहराया कि हम छोडेंगे नहीं. नीतीश कुमार बोले....“शराब पकड़ने के लिए अब ड्रोन से छापेमारी करवा रहे हैं. छोड़ेंगे नहीं हमलोग..


 जो भी गड़बड़ करने वाले हैं किसी को नहीं छोड़ेंगे. अब सतर्क रहिये, कहीं ऐसा नहीं कि कुछ इधर-उधर मन में हो. छोड़ेंगे नहीं हम. हम अगर हैं भाई तो किसी को नहीं छोड़ेंगे. अब ड्रोन से भी शुरू कर दिया है. अब एरियल भी, ड्रोन भी लगा है. प्लेन भी उपाय करवा रहे हैं.“


नीतीश कुमार जब हम छोडे़ंगे नहीं का डॉयलॉग बोल रहे थे तो उनकी नजरें सदन के उपर बनी प्रेस दीर्घा में थी, जहां पत्रकार बैठे. शायद नीतीश ये बताना चाह रहे थे कि उन्होंने हेडलाइन्स दे दिया है. 


इससे पहले नीतीश ने कहा कि उनकी समाज सुधार यात्रा से क्रांति हो रही है. लोग बड़े पैमाने पर जागरूक हो गये हैं. शराब के खिलाफ माहौल बन गया है. बाल विवाह से लेकर दहेज के खिलाफ लोगों में जागरूकता आयी है. नीतीश ने कहा कि सदन में शराबबंदी का समर्थन करने वाले कुछ लोग इधर-उधर बोल रहे हैं लेकिन उन्हें ये समझ लेना चाहिये कि हम छोड़ेंगे नहीं.