ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

विधानसभा की बैठक का डिप्टी स्पीकर महेश्वर हजारी ने शुरू किया संचालन, कार्यमंत्रणा समिति की बैठक के लिए सदन स्थगित

PATNA : दोपहर 2:00 बजे बिहार विधानसभा की कार्यवाही जब शुरू हुई तो नरेंद्र नारायण यादव ने आसन पर बैठकर सदन में इस बात की जानकारी दी कि स्पीकर विजय कुमार सिन्हा के इस्तीफे के बा

विधानसभा की बैठक का डिप्टी स्पीकर महेश्वर हजारी ने शुरू किया संचालन, कार्यमंत्रणा समिति की बैठक के लिए सदन स्थगित
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA : दोपहर 2:00 बजे बिहार विधानसभा की कार्यवाही जब शुरू हुई तो नरेंद्र नारायण यादव ने आसन पर बैठकर सदन में इस बात की जानकारी दी कि स्पीकर विजय कुमार सिन्हा के इस्तीफे के बाद अब डिप्टी स्पीकर महेश्वर हजारी सदन की कार्यवाही का संचालन करेंगे।


उनके इस घोषणा के बाद डिप्टी स्पीकर महेश्वर हजारी आसन पर बैठे और उन्होंने तत्काल सदन के मौजूदा सत्र के लिए कार्य मंत्रणा समिति का गठन किया। कार्य मंत्रणा समिति के गठन के तुरंत बाद डिप्टी स्पीकर महेश्वर हजारी ने इसकी बैठक बुलाई है।


अब डिप्टी स्पीकर अपने कक्ष में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक करेंगे और उसके बाद दोपहर 2:20 बजे पर विधान सभा की बैठक आज एक बार फिर से शुरू होगी। बैठक में उपाध्यक्ष, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, संसदीय कार्य मंत्री, तारकिशोर प्रसाद, जीतन राम मांझी, महबूब आलम, अजीत शर्मा समेत कई नेता कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में मौजूद हैं। 


टैग्स