ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद जेडीयू में मची खलबली: JDU के सांसद ने कहा- मोदी है तो सब मुमकिन है, भाजपा के गुण गाये

PATNA: देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव का इफेक्ट बिहार में दिखना शुरू हो गया है. खलबली नीतीश की पार्टी जेडीयू में सबसे पहले मची है. जेडीयू के सांसद ने आज खुलकर नरेंद्र म

विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद जेडीयू में मची खलबली: JDU के सांसद ने कहा- मोदी है तो सब मुमकिन है, भाजपा के गुण गाये
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव का इफेक्ट बिहार में दिखना शुरू हो गया है. खलबली नीतीश की पार्टी जेडीयू में सबसे पहले मची है. जेडीयू के सांसद ने आज खुलकर नरेंद्र मोदी की तारीफों के पुल बांधे. जेडीयू के सांसद ने कहा है-मोदी है तो मुमकिन है.


सुनील कुमार पिंटू ने मोर्चा खोला

बिहार के सीतामढ़ी से जेडीयू के सांसद हैं सुनील कुमार पिंटू. सुनील कुमार पिंटू ने आज मीडिया के सामने आकर नरेंद्र मोदी और बीजेपी की तारीफों के पुल बांधे हैं. फर्स्ट बिहार से बात करते हुए सुनील कुमार पिंटू ने कहा कि कल चार राज्यों के चुनाव परिणाम आये हैं. उनमें से तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है. मध्य प्रदेश में तो भाजपा ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है. वहीं, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी भाजपा को भारी बहुमत आया है.


सांसद सुनील कुमार पिंटू ने कहा है कि चुनाव में भाजपा ने ये नारा दिया था कि मोदी है तो मुमकिन है और मोदी है तो गारंटी है. चुनाव परिणाम ने बता दिया है कि जनता को मोदी पर भरोसा है. तभी बीजेपी को तीन राज्यों में पूर्ण बहुमत हासिल हुआ है. इससे यही साबित हुआ है कि जनता को मोदी की गारंटी पर यकीन है.


जेडीयू में शुरू हुआ खेल

सुनील कुमार पिंटू के बयान के साथ ही ये दिखने लगा है कि जेडीयू में खेल शुरू हो गयी है. पहले से ही सियासी गलियारे में ये चर्चा होती रही है कि जेडीयू के कई सांसद और दूसरे नेता बीजेपी के संपर्क में है. बीजेपी के कई नेताओं ने इसका दावा भी किया था. अब सुनील पिंटू के बयान से बीजेपी का दावा सच साबित होता दिख रहा है. 


सियासी जानकार बता रहे हैं कि जेडीयू के कई और सांसद जुबान खोल सकते हैं. देर इसलिए हो रही है क्योंकि बीजेपी ने अभी जेडीयू के किसी सांसद को अपने पाले में लेने को हरी झंडी नहीं दिखायी है. यानि बीजेपी अभी जेडीयू को तोड़ना नहीं चाहती. लिहाजा जेडीयू के कई सांसदों ने फिलहाल जुबान बंद कर रखा है.