ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बेटी कात्यायनी के साथ पटना पहुंचीं राजश्री यादव, राबड़ी देवी भी हैं साथ

PATNA: उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री यादव आज शाम पटना पहुंची। बिटिया के जन्म के बाद गुरुवार को पहली बार कात्यायनी के साथ उनकी मां राजश्री यादव दिल्ली से पटना आई

बेटी कात्यायनी के साथ पटना पहुंचीं राजश्री यादव, राबड़ी देवी भी हैं साथ
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री यादव आज शाम पटना पहुंची। बिटिया के जन्म के बाद गुरुवार को पहली बार कात्यायनी के साथ उनकी मां राजश्री यादव दिल्ली से पटना आई हैं। राबड़ी देवी भी पोती और बहू के साथ पटना पहुंची हैं। 


तेजस्वी यादव उन्हें रिसिव करने के लिए एयरपोर्ट गये थे। तेजस्वी यादव ने बिटिया को गले से लगा लिया और कुछ देर कात्यायनी को दुलारा फिर 10 सर्कुलर स्थित राबड़ी आवास के लिए रवाना हो गये। उधर राबड़ी आवास पर कात्यायनी के स्वागत में लोग खड़े थे। बता दें कि तेजस्वी यादव की बिटिया कात्यायनी का जन्म दिल्ली में 27 मार्च को हुआ था। जन्म के बाद कात्यायनी पहली बार दादा-दादी के घर आईं है। 


कात्यायनी के पटना आने पर परिवार में खुशी का माहौल है। जब कात्यायनी राबड़ी आवास पहुंची तो सबसे पहले दादा लालू प्रसाद यादव ने उसे गोद में खिलाया। अपनी पोती को देखकर लालू प्रसाद काफी खुश हुए। कात्यायनी को उन्होंने अपने सीने से लगा लिया। बता दें लालू प्रसाद यादव ने ही अपनी पोती का नाम कात्यायनी रखा था चैत नवरात्रि में जन्म के बाद दादा ने उसका नाम कात्यायनी रखा।