ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बेटे और बहू के साथ केक काटकर राबड़ी ने मनाया अपना जन्मदिन

PATNA: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की धर्मपत्नी राबड़ी देवी का आज जन्मदिन है। राबड़ी देवी आज 66 साल की हो गई हैं। इस मौके पर उनके छोटे बेटे

बेटे और बहू के साथ केक काटकर राबड़ी ने मनाया अपना जन्मदिन
Jitendra Vidyarthi
5 मिनट

PATNA: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की धर्मपत्नी राबड़ी देवी का आज जन्मदिन है। राबड़ी देवी आज 66 साल की हो गई हैं। इस मौके पर उनके छोटे बेटे तेजस्वी यादव और उनकी बहू राजश्री के साथ केक काटकर राबड़ी ने अपना जन्मदिन मनाया। घर पर ही बर्थडे को सेलिब्रेट किया गया। छोटी बहू राजश्री के साथ राबड़ी देवी ने केक काटा। इस मौके पर तेजस्वी यादव और परिवार के कई लोग भी मौजूद थे। 


इससे पहले राबड़ी देवी ने अपने बेटे और बहू के साथ जरूरतमंदों के बीच कंबल भी वितरण किया। नव वर्ष के पहले दिन राबड़ी आवास पर लोग बधाई और शुभकामना देने पहुंचे थे। राबड़ी आवास पर आरजेडी नेता और कार्यकर्ता भारी संख्या में पहुंचे थे सभी ने राबड़ी देवी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी साथ ही नववर्ष के आगमन पर भी बधाईयां दी। अपने जन्मदिन के मौके पर राबड़ी देवी ने गरीबों और जरूरतमंदों के बीच कंबल का भी वितरण किया। इस मौके पर उनकी बहू राजश्री और बेटे तेजस्वी यादव भी मौजूद थे। 


नए साल के मौके पर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव तो पटना आवास पर नजर नहीं आए लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के साथ-साथ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और उनकी धर्मपत्नी राजश्री जरूर लोगों का अभिवादन करने के लिए मौजूद रहे. राबड़ी देवी के साथ तेजस्वी और राजश्री 10 सर्कुलर स्थित आवास पर लोगों से शुभकामना लेते नजर आए.    


राबड़ी आवास पर नववर्ष के मौके पर आज भारी संख्या में लोग पहुंचे थे। तेजस्वी यादव, राजश्री और राबड़ी देवी से मिलने पहुंचे समर्थकों ने मिलकर नए साल की शुभकामनाएं दी। आज पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का जन्मदिन भी है। इस मौके पर नव वर्ष की बधाई के साथ-साथ लोगों ने राबड़ी पर बुके देकर जन्मदिन की शुभकामना दी। वही राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और राजश्री ने बिहार के कई क्षेत्रों से आए लोगों को बधाई और शुभकामनाए दी। वही राबड़ी आवास पर पहुंचे गरीबों के बीच कंबल का भी वितरण किया गया। राबड़ी देवी और उनकी बहू राजश्री ने अपने हाथों से जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। 


नववर्ष के मौके पर राजश्री और तेजस्वी यादव ने एक साथ प्रदेशवासियों को शुभकामना दी। राजश्री ने कहा कि बिहार आना बहुत अच्छा लग रहा है। बिहार के लोगों का प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है। इस बात की पूरी खुशी है कि नया साल वे अपने परिवार के साथ मना रही हैं। आज अलग-अलग जगहों से लोग मिलने और आशीर्वाद देने पहुंच रहे हैं। आज पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का जन्मदिन भी है। इस मौके पर राबड़ी देवी को बुके देकर लोगों ने जन्मदिन की बधाईयां भी दी साथ ही नववर्ष की शुभकानाएं दी।


 गौरतलब है कि बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का जन्म आज के दिन बिहार के गोपालगंज जिले में 1959 में हुआ था। राबड़ी देवी को बिहार की पहली महिला मुख्यमंत्री होने का श्रेय प्राप्त है। वो तीन बार बिहार की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। 8 साल तक राबड़ी देवी ने बिहार में मुख्यमंत्री रहीं। पहली बार सीएम बनने पर कार्यकाल 25 जुलाई 1997 से 11 फरवरी 1999 तक था वही दूसरी बार सीएम बनने पर उनका कार्यकाल 9 मार्च 1999 से 2 मार्च 2000 और तीसरी बार का कार्यकाल 11 मार्च 2000 से 6 मार्च 2005 तक रहा। 


राबड़ी देवी की लालू प्रसाद यादव से शादी 1973 में हुई थी। राबड़ी देवी की 7 बेटियां हैं और दो बेटे हैं। 2005 में राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से उन्होंने चुनाव जीता था। 2010 में उन्होंने राघोपुर और सोनपुर विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ा था लेकिन दोनों जगह से चुनाव हार गईं थी। राबड़ी देवी अभी बिहार विधान परिषद की सदस्य हैं। आज पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का जन्मदिन है। इस मौके पर राबड़ी देवी को बुके देकर लोगों ने जन्मदिन की बधाईयां दी साथ ही नववर्ष की शुभकानाएं भी दी। 

टैग्स