ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

‘4 जून को लालू का पूरा परिवार बेरोजगार हो जाएगा’ सम्राट चौधरी का तेजस्वी पर पलटवार

PATNA: लोकसभा चुनाव में पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी पर आरोप लगाया है कि प्रधान

‘4 जून को लालू का पूरा परिवार बेरोजगार हो जाएगा’ सम्राट चौधरी का तेजस्वी पर पलटवार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: लोकसभा चुनाव में पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी पर आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नाकामी के कारण देश के करोड़ों युवा बेरोजगार हो गए हैं जिसके कारण उनकी शादी भी नहीं हो रही है। तेजस्वी के इस आरोप का बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने पलटवार किया है। 


दरअसल, तेजस्वी यादव ने एक्स के जरिए पीएम मोदी और केंद्र की बीजेपी सरकार पर हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने एक्स पर लिखा कि, “प्रधानमंत्री मोदी जी को साल भर पंचायत से लेकर नगर निगम चुनावों एवं टीवी पर प्रचार से अगर फुर्सत मिले तो उन्हें देश के करोड़ों बेरोजगार युवाओं से औचक एवं नैसर्गिक संवाद (Staged यानि सजा और रचा हुआ नहीं) करना चाहिए। प्रधानमंत्री जी को तब ज्ञात होगा कि बेरोजगार करोड़ों युवक-युवतियों का जीवन किन कठिनाइयों और मनोस्थिति से गुजर रहा है? जो बेरोजगार है वो कुंवारे है। उनके मंगलसूत्र, खुशियां, अरमान और सपनों को अपनी नीतियों से कौन छिन रहा है?”.


तेजस्वी के इस पोस्ट पर सम्राट चौधरी ने पलटवार करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव बेरोजगार हो गए हैं इसलिए आजकर चिंतित हैं। लालू प्रसाद का परिवार 4 जून को बेरोजगार होने वाला है, इसलिए चिंतित है। लालू प्रसाद और उनका पूरा परिवार चुनाव के नतीजे आने के बाद पूर्ण रूप से बेरोजगार हो जाएगा। वहीं ममता बनर्जी के यह कहने पर कि इंडी गठबंधन की सरकार बनी तो वे बाहर से समर्थन करेंगी, इसपर सम्राट ने कहा कि पहले वह अपने सासंद तो जीता लें बाद में समर्थन की बात करें।