ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

बंगाल और असम के बाद कल झारखंड में हुंकार भरेंगे तेजस्वी, दो चुनावी जनसभाओं को करेंगे संबोधित

PATNA : कोरोना महामारी की दूसरी लहर में भले ही तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार को सियासी तौर थोड़ी राहत दे दी है. लेकिन तेजस्वी कोरोना महामारी में भी अपना चुनावी दौरा पूरा करेंगे.

बंगाल और असम के बाद कल झारखंड में हुंकार भरेंगे तेजस्वी, दो चुनावी जनसभाओं को करेंगे संबोधित
First Bihar
2 मिनट

PATNA : कोरोना महामारी की दूसरी लहर में भले ही तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार को सियासी तौर थोड़ी राहत दे दी है. लेकिन तेजस्वी कोरोना महामारी में भी अपना चुनावी दौरा पूरा करेंगे. कोरोना महामारी के कारण बिहार के विभिन्न जिलों में अपना दौरा टालने वाले तेजस्वी यादव कल झारखंड में दो चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे. 


बंगाल और असम में चुनाव प्रचार करने के बाद तेजस्वी यादव कल मंगलवार को झारखंड की ओर अपना रुख करेंगे. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मधुपुर विधानसभा उपचुनाव में दो चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. तेजस्वी की दोनों सभाएं मधुपुर विधानसभा क्षेत्र के बुढैई और पथरोल में होने वाली है. आपको बता दें कि इस सीट से महागठबंधन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी हफीजुल हसन को मैदान में उतारा है, जिनके लिए तेजस्वी जनता से वोट की अपील करेंगे. 


आपको बता दें कि राष्ट्रीय जनता दल ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी हफीजुल हसन को जीताने के लये एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है. आरजेडी व्यापक जनसंपर्क अभियान चला रही है. इस अभियान में झारखंड प्रदेश राजद के अध्यक्ष अभय कुमार सिंह, झारखंड सरकार के मंत्री सत्यानंद भोक्ता समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल हैं. उम्मीद की जा रही है कि कल तेजस्वी यादव की सभा में भारी भीड़ एकत्रित हो सकती है. 

टैग्स