ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बेल में बैठ BJP विधायकों ने सरकार के खिलाफ किया धरना, मंत्री इसराइल मंसूरी को कैबनेट से हटाने की मांग

PATNA: बिहार मे बढ़ते अपराध के मुद्दे पर बीजेपी सरकार को लगातार घेर रही हैं. आज एक बार फिर से सदन शुरू होते ही बीजेपी के तरफ से नेता विरोधी दल विजय सिन्हा ने कहा कि बिहार के मुजफ्फरपुर में हुए हत्या

बेल में बैठ BJP विधायकों ने सरकार के खिलाफ किया धरना, मंत्री इसराइल मंसूरी को कैबनेट से हटाने की मांग
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
3 मिनट

PATNA: बिहार मे बढ़ते अपराध के मुद्दे पर बीजेपी सरकार को लगातार घेर रही हैं. आज एक बार फिर से सदन शुरू होते ही बीजेपी के तरफ से नेता विरोधी दल विजय सिन्हा ने कहा कि बिहार के मुजफ्फरपुर में हुए हत्या के बाद परिवार के लोगों के थाने में जाकर मंत्री इसराइल मंसूरी के खिलाफ FIR  करने गए. जिस पर पुलिस कोई कार्यवाई नहीं की यह मामला सदन में उठा तो मुख्यमंत्री ने खुद पुरे मामले को देखने की बात कर मामले को जाँच की बात कही थी लेकिन अब तक सरकार का जवाब नहीं आया.


बीजेपी सदन शुरू होते ही इस मामले पर सरकार से जवाब मांग रही थी. सरकार से उचित जबाब नहीं मिलने से नाराज बीजेपी विधायकों ने सदन से वाक आउट कर गए. जिस के बाद स्पीकर ने कहा आसान से कहा की संसदीय कार्य मंत्री पुरे मामले को देख कर जवाब दे देंगे. लेकिन बीजेपी वाक आउट कर गई.


बीजेपी वाक आउट करने के बाद बाहर चली गई और मिडिया से बात कर वापस सदन मे आई. अपने सीट पर उठ कर बीजेपी के विधायकों ने सरकार से मंत्री के इस्तिफे की मांग एवं सरकार का जवाब मांग रही थी. जिस पर आसान ने कहा की यह सवाल आप पहले उठा चुके हैं और अभी प्रश्न काल चल रहा हैं इसमें यह मामल नहीं उठेगा.


आसान के बोलने के बाद बीजेपी के हंगामा पर ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा की सदन नियम से चलता हैं. मंत्री श्रवण कुमार ने बीजेपी विधायकों एवं नेता विरोधी दल को लेकर कहा की महोदय आज नेता विरोधी दल आसान पर भी बैठ चुके हैं उन्हें इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि सदन का वाक आउट करने के बाद किस नियम से वापस आई जाती है और अब सवाल उठा रही हैं. सदन बीजेपी के दवाब मे नहीं चलेगा बल्कि नियम से चलेगा.


मंत्री श्रवण कुमार के आपत्ति के बाद स्पीकर ने आसान से कहा की मंत्री जी जो आपत्ति जता रहे हैं वह ठीक है आखिर बीजेपी विधायक एवं नेता विरोधी दल किस नियम से गए और बिना बुलाए वापस आये. ऐसा नहीं चलेगा जिस के बाद विजय सिन्हा नेता विरोधी दल  बीजेपी विधायकों के साथ बेल मे पहुंच कर धरना पर बैठ गए और आसान के सामने बैठ कर सरकार से मंत्री को बर्खास्त करने की मांग करते हुए सरकार से जवाब की मांग कर रहे हैं. इस बीच स्पीकर ने प्रश्नकाल चलाते रहे.

टैग्स
रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता