ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

बेगूसराय मामले पर नीतीश की प्रतिक्रिया को BJP ने आपत्तिजनक बताया, बोले सुशील मोदी..जातीय रंग देने की कोशिश

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बेगूसराय की घटना को साजिश बताया। उन्होंने कहा कि बेगूसराय में किसी ने साजिश की है और जानबूझकर ऐसा काम किया है। अतिपिछड़ी जाति के लोगों को निश

बेगूसराय मामले पर नीतीश की प्रतिक्रिया को BJP ने आपत्तिजनक बताया, बोले सुशील मोदी..जातीय रंग देने की कोशिश
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बेगूसराय की घटना को साजिश बताया। उन्होंने कहा कि बेगूसराय में किसी ने साजिश की है और जानबूझकर ऐसा काम किया है। अतिपिछड़ी जाति के लोगों को निशाना बनाया गया। मुख्यमंत्री के इस बयान पर बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी ने पलटवार किया है। सुशील मोदी ने कहा कि इस मामले को जातीय रंग देने की कोशिश की जा रही है जो कि बिलकुल गलत है।


बेगूसराय गोलीकांड के बाद सीएम नीतीश की प्रतिक्रिया को राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने आपत्तिजनक बताया। कहा कि यदि यह मामला आपकों साजिश लगती है तो आपकी पुलिस क्या कर रही थी? आपकों इस घटना का पता क्यों नहीं चला? ये गलत बात है कि इस मामले को जातीय रंग देने की कोशिश की जा रही है। 


सुशील मोदी ने कहा कि दोगना और आधारपुर इलाका जहां से गोली चलने की शुरुआत हुई उस इलाके में घनी बस्ती नहीं है। घायलों में एक राजपूत जाति से आते हैं। गोली मारने वाला जाति देखकर नहीं मार रहा था। मुख्यमंत्री जी को इस मामले में गंभीरता दिखानी थी लेकिन वे मीडिया से बातचीत के दौरान हंस रहे थे। इसे केजुअल तरीके से ले रहे हैं जैसे कोई बड़ी घटना हुई ही नहीं है। सुशील मोदी ने कहा कि सीएम नीतीश को मृतक के परिवार के प्रति दुख प्रकट करनी चाहिए थी। लेकिन वे सामान्य घटना की तरह प्रतिक्रिया दे रहे थे।


गौरतलब है कि बीते मंगलवार को बेगूसराय के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बाइक सवार दो बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की थी। इस घटना में 10 लोगों को गोली लगी थी और एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी। 31 साल के चंदन की मौत के बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। हर चौक चौराहे पर चलाए जा रहे वाहन जांच अभियान में और तेजी लाई गयी है।