ब्रेकिंग
राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम

बेगूसराय गोलीकांड: RJD बोली- आतंकी हमला बताने वालों का कोईलवर मेंटल हॉस्पिटल में इलाज हो

PATNA : बेगूसराय गोलीकांड को आतंकी हमला बताकर केंद्रीय मंत्री गिरिरराज सिंह ने सियासी सरगर्मी बढ़ा दी है। अब उन्हें जवाब देने के लिए आरजेडी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी सामने आ गए हैं। तिवा

बेगूसराय गोलीकांड: RJD बोली- आतंकी हमला बताने वालों का कोईलवर मेंटल हॉस्पिटल में इलाज हो
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बेगूसराय गोलीकांड को आतंकी हमला बताकर केंद्रीय मंत्री गिरिरराज सिंह ने सियासी सरगर्मी बढ़ा दी है। अब उन्हें जवाब देने के लिए आरजेडी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी सामने आ गए हैं। तिवारी ने कहा है, बेगूसराय गोलीकांड को आतंकी हमला बताने वालों को सरकार कोईलवर स्थित मेंटल हॉस्पिटल भेजकर उनका इलाज कराए। 




शिवानंद तिवारी ने कहा कि बीजेपी नेता अपराधियों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। बिना चेहरा छिपाए अपराधियों ने फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश की। लगभग चालीस मिनट तक उस व्यस्त सड़क पर लोगों को गोली मारते बदमाश घूमते रहे। इस घटना में एक एक जान चली गई। ये कोई साधारण क्राइम नहीं है। 





दरअसल, बेगूसराय गोलीकांड में शुक्रवार को चारों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इसपर बीजेपी नेताओं का कहना है कि निर्दोष को फंसाया जा रहा है। जिन लोगों की गिरफ्तारी हुई है, उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया ही नहीं है। यहां तक कि बीजेपी नेताओं ने इस घटना को आतंकी हमला बता दिया है। अब आरजेडी नेता शिवानंद तिवारी ने गिरिराज सिंह ने बयान पर पलटवार किया है। 


टैग्स