ब्रेकिंग
अमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में 7 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक की हालत गंभीरजेडीयू की बैठक में निशांत कुमार की बढ़ी भूमिका, नेताओं ने बताया पार्टी का भविष्यपटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूनादो युवकों की मौत पर सदर अस्पताल में बवाल, हॉस्पिटल मैनेजर की पिटाई; परिजनों का आरोप- जिंदा लाए थे, इलाज नहीं मिलाजेडीयू की राष्ट्रीय परिषद बैठक में नीतीश कुमार के अध्यक्ष पद पर लगी मुहर, उमेश कुशवाहा को तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की कमान अमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में 7 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक की हालत गंभीरजेडीयू की बैठक में निशांत कुमार की बढ़ी भूमिका, नेताओं ने बताया पार्टी का भविष्यपटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूनादो युवकों की मौत पर सदर अस्पताल में बवाल, हॉस्पिटल मैनेजर की पिटाई; परिजनों का आरोप- जिंदा लाए थे, इलाज नहीं मिलाजेडीयू की राष्ट्रीय परिषद बैठक में नीतीश कुमार के अध्यक्ष पद पर लगी मुहर, उमेश कुशवाहा को तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की कमान

बेचारा तेजस्वी: नीतीश ने अपने डिप्टी सीएम को 30 सेकेंड में तीन दफे बेचारा कहा, मन मार कर मुस्कुराते रहे तेजस्वी

PATNA: बिहार सरकार में तेजस्वी यादव की स्थिति क्या है, इसका अंदाजा आज नीतीश कुमार के बयान से लगाइये. नीतीश कुमार ने आज तेजस्वी यादव को अपने बगल में खड़ा कर 30 सेकेंड में तीन दफे उन

बेचारा तेजस्वी: नीतीश ने अपने डिप्टी सीएम को 30 सेकेंड में तीन दफे बेचारा कहा, मन मार कर मुस्कुराते रहे तेजस्वी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार सरकार में तेजस्वी यादव की स्थिति क्या है, इसका अंदाजा आज नीतीश कुमार के बयान से लगाइये. नीतीश कुमार ने आज तेजस्वी यादव को अपने बगल में खड़ा कर 30 सेकेंड में तीन दफे उन्हें बेचारा कहा. इस दौरान सबसे दिलचस्प था-तेजस्वी यादव के चेहरे की प्रतिक्रिया को देखना. उनके चेहरे पर झेंप मिटाने वाली मुस्कुराहट तैर रही थी.


बेचारे तेजस्वी

मामला कैबिनेट की बैठक से जुड़ा है. बिहार सरकार में कैबिनेट की बैठक अमूमन मंगलवार को होती है. लेकिन इस दफे नीतीश कुमार ने सोमवार को ही कैबिनेट की बैठक बुला ली थी. एक दिन पहले कैबिनेट की बैठक बुलाने के फैसले से कई तरह की चर्चायें हो रही थीं. नीतीश कुमार से आज मीडिया ने सवाल पूछा. इसके बाद उन्होंने सफाई दी-“बेचारे डिप्टी सीएम के कारण एक दिन पहले कैबिनेट की बैठक बुलायी है औऱ कोई बात नहीं है.”


30 सेकेंड में तीन बार बेचारा

नीतीश कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा- “डिप्टी सीएम ‘बेचारे’ को बाहर जाना था. हम कहे कि न तुम रहो. त इसी की सुविधा के लिए हम आज कर दिये हैं. कल के बदले आज कर दिये हैं साढ़े तीन बजे. ये ‘बेचारा’ नहीं था कल . हम कहे-ओ..कल तुम नहीं हो त आजे हम कर दिये. नार्मली तो हम मंगलवार को कैबिनेट की बैठक करते हैं. आज इसलिए कर दिये हैं कि ये ‘बेचारे’ बाहर जा रहे हैं.”


इस दौरान तेजस्वी यादव भी बगल में खड़े थे. उनके चेहरे का भाव देखने लायक था. उनके चेहरे पर झेंप वाली मुस्कुराहट थी. तेजस्वी कुछ बोल भी नहीं पा रहे थे. नीतीश बेचारा, बेचारा बोले जा रहे थे. वैसे बता दें कि नीतीश कुमार ने जब सोमवार को कैबिनेट की बैठक बुलायी थी तो अटकलों का बाजार गर्म हो गया था. कई मीडिया हाउस ने नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने से लेकर जातीय जनगणना सार्वजनिक होने की खबरें चलानी शुरू कर दी थी. नीतीश कुमार ने ऐसी तमाम खबरों को गलत करार दिया.


रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR EXCLUSIVE

FirstBihar संवाददाता