ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

बरकरार रहेगी या जाएगी आरजेडी MLC की सदस्यता? किसी भी वक्त आ सकता है सभापति का फैसला

PATNA: पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाते हुए आरजेडी ने अपनी पार्टी के एमएसली रामबली चंद्रवंशी की सदस्यता रद्द करने की मांग विधान परिषद सभापति से कर दी है। आरजेड

बरकरार रहेगी या जाएगी आरजेडी MLC की सदस्यता? किसी भी वक्त आ सकता है सभापति का फैसला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाते हुए आरजेडी ने अपनी पार्टी के एमएसली रामबली चंद्रवंशी की सदस्यता रद्द करने की मांग विधान परिषद सभापति से कर दी है। आरजेडी की मांग पर विधान परिषद सभापति देवेश चंद्र ठाकुर आझ अपना फैसला सुना सकते हैं। रामबली चंद्रवंशी की विधान परिषद सदस्यता रहेगी या जाएगी, इसपर किसी भी वक्त फैसला आ सकता है।


दरअसल, आरजेडी एमएलसी रामबली चंद्रवंशी विभिन्न मुद्दों को लेकर लंबे समय से अपनी ही पार्टी और सरकार पर सवाल उठाते रहे हैं। अभी हाल ही में उन्होंने पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद पर हमला बोला था और जातीय गणना के आंकड़ों पर सवाल उठाए थे। आरजेडी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाते हुए विधान परिषद के सभापति को पत्र लिखकर अपनी ही पार्टी के विधान पार्षद की सदस्यता रद्द करने की मांग की है, जिसपर आज फैसला आना है।


विधान परिषद में विरोधी दल के उप मुख्य सचेतक सुनील सिंह ने इसको लेकर सभापति को पत्र लिखा था और रामबली चंद्रवंशी की सदस्यता रद्द करने की मांग की थी। रामबली चंद्रवंशी आरक्षण संशोधन अधिनियम पर अति पिछड़ा समाज के अधिकार को लेकर आवाज उठा रहे हैं और खुले मंच से जातीय सर्वेपर सवाल खड़े कर रहे थे। जिसपर आरजेडी ने रामबली चंद्रवंशी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था।