ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बारिश होने के साथ एक्शन में आ गए मंत्री नितीन नवीन, पटना में जलनिकासी अभियान का लिया जायजा

PATNA: बारिश से राजधानी पटना में हुए जलजमाव की स्थिति के बाद मंत्री नितीन नवीन एक्शन में आ गये है। पथ निर्माण मंत्री नितीन नवीन ने बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में जल निकासी के ल

बारिश होने के साथ एक्शन में आ गए मंत्री नितीन नवीन, पटना में जलनिकासी अभियान का लिया जायजा
Santosh Singh
3 मिनट

PATNA: बारिश से राजधानी पटना में हुए जलजमाव की स्थिति के बाद मंत्री नितीन नवीन एक्शन में आ गये है। पथ निर्माण मंत्री नितीन नवीन ने बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में जल निकासी के लिए किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। अपने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मुहल्लों में चल रहे नाला सफाई एवं नाला निर्माण कार्यो का मंत्री ने जायजा लिया।



मंत्री नितीन नवीन ने इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन गेट के पास स्थित नाले को मुख्य नाला में जोड़ने का निर्देश पटना नगर निगम की अपर आयुक्त शीला ईरानी को दिया। यह भी कहा कि जल्द से जल्द इंडीयन ऑयल के अधिकारियों के साथ बैठक कर नाला जोड़ने के लिए जरूरी कदम उठाए। ताकि आस-पास के इलाकों के लोगों को जलजमाव से मुक्ति मिल सके।



जिसके बाद मंत्री नितीन नवीन आदर्श कॉलोनी भी गये जहां उन्होंने नाला निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान नाला निर्माण कार्य में तेजी लाने की बात कही। बारिश से पहले शेष बचे कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया जिससे जलजमाव की स्थिति ना बने। उन्होंने नाला के निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी भी परिस्थिति में समझौता नहीं करने का निदेश दिया। इस दौरान स्थानीय लोगों का सुझाव भी लिया। अपर आयुक्त पटना नगर निगम श्रीमती शीला ईरानी को लोगों द्वारा दिए गये सुझाव पर विचार करने की बात कही। मंत्री नितीन नवीन ने लोगों को यह भरोसा दिलाया कि नगर निगम समय से पूर्व अपना कार्य कर लेगी जिससे बरसात के मौसम में जलजमाव की समस्या नहीं होगी।  



बुडको द्वारा किए जा रहे नाला निर्माण के कार्य जो दुपुलवा, तीन पुलवा, एवं करबिगहिया से बस स्टैंड तक के नाले निर्माण का भी उन्होेने निरीक्षण किया। उन्होंने गया लाइन के पश्चिम तरफ भी जल्द से जल्द नाला निर्माण करवाने का निर्देश बुडको के सम्बंधित पदाधिकारी को दिया। मंत्री नितीन नवीन के साथ पटना नगर निगम के अपर आयुक्त शिला ईरानी, देवेन्द्र तिवारी, कार्यपालक अभियंता, बूडको एवं नगर निगम के कार्यपालक अभियंता के अतिरिक्त वार्ड संख्या 16 के पार्षद जय प्रकाश, वार्ड संख्या 30 के पार्षद प्रतिनिधि दिलीप सिंह, जितेंद्र, टिंकू सिंह, अजय सिंह, मण्डल अध्यक्ष पप्पू , छोटू रजक, कौशल, उमा, रवि ,सोनू श्रीवास्तव, मदन पंडित, टुनटुन,बजरंगी भी मौजूद थे।