ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

बड़ी खबर: बिहार के बड़बोले शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर पर गाज, 3 मंत्रियों के विभाग बदले

PATNA: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां नीतीश कैबिनेट में बड़ा बदलाव किया गया है। राजद कोटे को 3 मंत्रियों के विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। मंत्री प्रो.चन्द्रशेखर से

बड़ी खबर: बिहार के बड़बोले शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर पर गाज, 3 मंत्रियों के विभाग बदले
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां नीतीश कैबिनेट में बड़ा बदलाव किया गया है। राजद कोटे को 3 मंत्रियों के विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। मंत्री प्रो.चन्द्रशेखर से शिक्षा विभाग छीन लिया गया है। वही बिहार के नये शिक्षा मंत्री आलोक मेहता बनाये गये हैं। 


अक्सर विवादों में रहने वाले बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो.चंद्रशेखर को शिक्षा विभाग से हटा दिया गया है। इसके साथ ही दो अन्य मंत्रियों के विभाग को भी बदला गया है। बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के विभाग को छीन लिया गया है। अब बिहार के नये शिक्षा मंत्री आलोक मेहता को बनाया गया है। आलोक मेहता को शिक्षा विभाग का जिम्मा सौंपा गया है। 


वही अपने बड़बोले बयान और विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक से टकराव की वजह से चंद्रशेखर अक्सर चर्चा में बने थे। माना यह भी जा रहा है कि जेडीयू के दवाब के कारण आज चंद्रशेखर पर गाज गिरी है। बता दें कि सनातन और रामचरित्र मानस को लेकर चंद्रशेखर ने विवादित बयान दिया था जिसे लेकर वे काफी विवाद में बने हुए थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजद कोटे के मंत्री प्रो. चंद्रशेखर को शिक्षा विभाग से हटा दिया है। चंद्रशेखर अब गन्ना विकास विभाग देखेंगे। उन्हें गन्ना विकास विभाग का मंत्री बनाया गया है। वही लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री ललित यादव को भूमि राजस्व विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। 


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजद कोटे के 3 मंत्रियों के विभाग को बदल दिया है। आलोक मेहता बिहार के नये शिक्षा मंत्री बनाये गये हैं तो वही प्रोफेसर चंद्रशेखर यादव को गन्ना उद्योग विभाग की जिम्मेदारी दी गयी है। वही ललित यादव को आलोक मेहता के विभाग राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। बता दें कि ललित यादव अभी लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के मंत्री हैं। इसे लेकर मंत्रिमंडल सचिवालय ने अधिसूचना जारी कर दी है।

बड़ी खबर: बिहार के बड़बोले शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर पर गाज, 3 मंत्रियों के विभाग बदले


टैग्स