ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

बंद कमरे में उपेन्द्र कुशवाहा से मिले ललन सिंह, मुलाकात के बाद बोले.. 2010 वाला प्रदर्शन दोहराएंगे

PATNA : जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात की है. ललन सिंह आज सुबह अचानक उपेंद्र कुशवाहा के आवास पहुंचे और दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे मे

बंद कमरे में उपेन्द्र कुशवाहा से मिले ललन सिंह, मुलाकात के बाद बोले.. 2010 वाला प्रदर्शन दोहराएंगे
First Bihar
2 मिनट

PATNA : जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात की है. ललन सिंह आज सुबह अचानक उपेंद्र कुशवाहा के आवास पहुंचे और दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में तकरीबन एक घंटे तक बातचीत हुई. मुलाकात के बाद जब दोनों नेता बाहर निकले तो उन्होंने बताया कि कई एजेंडों तथा पार्टी को कैसे मजबूत बनाना है, कैसे जनता दल यूनाइटेड को एक बार फिर 2010 के विधानसभा चुनाव वाली स्थिति में ले जाना है, इसके लिए रणनीति बनाई गई.


दोनों नेताओं के बीच हुई मुलाकात के बाद जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि उनकी अक्सर ललन सिंह से मुलाकात होती रहती है. पार्टी को नंबर-1 कैसे बनाया जाए और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यों को कैसे जन-जन तक पहुंचाया जाए, इसपर हमेशा चर्चा होती रहती है. 



वहीं, जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में पार्टी को बिहार की नंबर-1 पार्टी बनाना ही लक्ष्य है. जिस तरह का प्रदर्शन 2010 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने किया था, उसी तरह का प्रदर्शन आने वाले चुनाव में भी करना है. इसके लिए लगातार रणनीति बनाई जा रही है.

टैग्स