ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

‘बैठक कब होगी और कहां होगी यह अभी तय नहीं’ I.N.D.I.A की वर्चुअल बैठक पर बोले तेजस्वी यादव

PATNA: बिहार के सियासी गलियारे में पिछले दो दिनों से इस बात को लेकर चर्चा चल रही है कि नीतीश कुमार को संयोजक बनाने के लिए कांग्रेस और सहयोगी दल तैयार हो गए हैं और वीडियो कॉन्फ

‘बैठक कब होगी और कहां होगी यह अभी तय नहीं’ I.N.D.I.A की वर्चुअल बैठक पर बोले तेजस्वी यादव
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: बिहार के सियासी गलियारे में पिछले दो दिनों से इस बात को लेकर चर्चा चल रही है कि नीतीश कुमार को संयोजक बनाने के लिए कांग्रेस और सहयोगी दल तैयार हो गए हैं और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरीए होने वाली इंडी गठबंधन की बैठक में उन्हें संयोजक बनाने का प्रस्ताव रखा जाएगा हालांकि तेजस्वी यादव ने फिलहाल इस तरह की किसी भी बैठक से इनकार कर दिया है और कहा है कि बैठक कब और कहां होगी फिलहाल यह तय नहीं है, सभी दलों के साथ बातचीत चल रही है।


दरअसल, सियासी गलियारे में एक बार फिर से नीतीश कुमार को इंडी गठबंधन का संयोजक बनाने की चर्चा तेज हो गई है। हालांकि जेडीयू और आरजेडी ने ऐसी किसी भी बात से इंकार कर दिया है। जेडीयू ने कहा है कि ऐसे किसी बैठक की जानकारी कांग्रेस की तरफ से आधिकारिक तौर पर नहीं दी गई है। वहीं अब डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा है कि बैठक होनी है, बाचचीत चल रही है लेकिन अभी कुछ तय नहीं हुआ है। बैठक को लेकर सभी लोगों के बातचीत हुई है। सभी लोगों ने बात करने के बात डेट तय किया जाएगा। मीटिंग करने की बात हो रही है और बैठक कब होगी, कैसे होगी यह अभी तय नहीं हुआ है। 


वहीं लोकसभा चुनाव से पहले देश में सीएए कानून लागू होने की चर्चा पर तेजस्वी ने कहा कि जब तक सदन में यह बिल पेश नहीं किया जाता है, इसपर क्या कहा जा सकता है। कई बार सिर्फ हवाबाजी होती है लेकिन उसपर होता कुछ नहीं है। सभा को पता है कि हमारी पार्टी का क्या स्टैंड रहा है। पहले भी संसद में इसको लेकर बात रखी गई थी। अब जब चुनाव आ रहा है तो इस तरह के मुद्दे सामने आएंगे। हिंदू-मुसलमान, मंदिर-मस्जिद और कोई मुद्दा है क्या इन लोगों के पास। 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता