ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति

बड़ी खबर : शिक्षा विभाग का ऑफिशियल X अकाउंट को हैकर्स से कराया गया मुक्त,अपराधियों की तलाश में जुटी पुलिस

PATNA : बिहार के साइबर अपराधियों ने बड़े कारनामे को अंजाम दिया है। उन्होंने शिक्षा विभाग की ऑफिशियल X अकाउंट को ही हैक कर लिया है। हैकर्स ने अकाउंट का नाम बदलकर ether fi कर दि

बड़ी खबर : शिक्षा विभाग का ऑफिशियल X अकाउंट को हैकर्स से कराया गया मुक्त,अपराधियों की तलाश में जुटी पुलिस
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार के साइबर अपराधियों ने बड़े कारनामे को अंजाम दिया है। उन्होंने शिक्षा विभाग की ऑफिशियल X अकाउंट को ही हैक कर लिया है। हैकर्स ने अकाउंट का नाम बदलकर ether fi कर दिया है। साथ ही कवर इमेज और प्रोफाइल इमेज को भी बदल डाला है। इस घटना के बाद शिक्षा विभाग में हलचल मच गई है। 


मिली जानकारी के अनुसार, 5 साल बाद एक बार फिर शिक्षा विभाग पर साइबर अटैक किया गया है। हैकर्स ने शिक्षा विभाग के आधिकारिक एक्स हैंडल को हैक करते हुए। उसका नाम प्रोफाइल और कवर फोटो सारे चीजों को बदल दिया है। हैकर्स द्वारा अकाउंट का नाम बदलकर ether fi रखा गया है। ether fi एक डिजिटल क्रिप्टोकरंसी से जुड़ी वेबसाइट मानी जाती है। इसके बाद तकनीकि विशेषज्ञ इसे ठीक करने में लग गए। विशेषज्ञों ने  साइबर हैकर्स के चंगुल से इसे मुक्त करा लिया है। आईटी विभाग की पूरी टीम ने मिल कर इसे ठीक कर लिया है। 


इसका पहले से भी आधिकारिक वेबसाइट है, जिसे 1,34,000 लोग फॉलो करते हैं। वहीं, इससे पहले 2019 में भी शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट को हैक करते हुए आई लव यू पाकिस्तान लिखा गया था। ether.fi एक प्रकार की डिजिटल क्रिप्टोकरेंसी है, जो पियर टू पियर लेन देन, माइनिंग एवं अन्य तकनीकी खूबियों का प्रयोग करके बना है। ether.fi का पहले से भी एक वेरिफाइड X अकाउंट है। जिसको 134 K लोगो ने फॉलो कर के रखा है।


उधर, पांच साल नाम बदलने के साथ उस पर आपत्तिजनक बातें भी लिखी गई थी। मिली जानकारी के मुताबिक, एक्स हैंडल हैक के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारियों के नींद उड़ गई है।आईटी विभाग की पूरी टीम इसे ठीक करने में लगी हुई है। बताया जा रहा है कि टीम अब तक यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि एक्स हैंडल को कहां से हैक किया गया। उसका आईपी एड्रेस क्या है।