ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

बड़ी खबर : कल बजेगी लोकसभा चुनाव की डुगडुगी, ECI ने दी बड़ी जानकारी

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर लोकसभा चुनाव को लेकर सामने आ रही है। जहां चुनाव आयोग के तरफ से आधिकारिक जानकारी दे दी गई है कि आगमी आम चुनाव को लेकर तारीखों का ऐलान कब किया जाएगा<

बड़ी खबर : कल बजेगी लोकसभा चुनाव की डुगडुगी, ECI ने दी बड़ी जानकारी
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर लोकसभा चुनाव को लेकर सामने आ रही है। जहां चुनाव आयोग के तरफ से आधिकारिक जानकारी दे दी गई है कि आगमी आम चुनाव को लेकर तारीखों का ऐलान कब किया जाएगा। चुनाव आयोग के तरफ से उनके आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर यह जानकारी दी गई है कि कल शाम 3 बजे देश के अंदर आम चुनाव को लेकर तारीखों का एलान मकिया जाएगा। 


चुनाव आयोग के तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर ट्वीट करते हुए यह कहा है कि - आम चुनाव 2024 और कुछ राज्य विधानसभाओं के कार्यक्रम की घोषणा करने के लिए चुनाव आयोग द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कल यानी शनिवार, 16 मार्च को दोपहर 3 बजे आयोजित की जाएगी। इसे ईसीआई के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइवस्ट्रीम किया जाएगा। इस बात का एलान उस समय किया गया जब लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चल रही बैठक खत्म हो गई है। यह बैठक लगभग 45 मिनट तक चली। नवनियुक्त आयुक्तों के औपचारिक स्वागत के बाद पूर्ण आयोग यानी फुल कमीशन की मीटिंग शुरू हुई थी।  उसके बाद तारीखों के एलानको लेकर यह जानकारी दी गई है। 


मालूम हो कि, इससे पहले 2019 में लोकसभा चुनाव सात चरणों में करवाए गए थे। पिछली बार 10 मार्च को चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान किया था। पहले चरण की वोटिंग 11 अप्रैल और आखिरी चरण के लिए 19 मई को वोटिंग हुई थी।  नतीजे 23 मई को आए थे। उस चुनाव के वक्त देश में 91 करोड़ से ज्यादा वोटर्स थे, जिनमें से 67 फीसदी ने वोट डाला था। 


आपको बताते चलें कि, 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने बड़ी जीत हासिल की थी। इस चुनाव में बीजेपी ने 303 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं, एनडीए ने 353 सीटें हासिल की थी। इस चुनाव में बीजेपी को 37.7% से ज्यादा वोट मिले थे, जबकि एनडीए ने 45% वोट हासिल किए थे। जबकि कांग्रेस 52 सीटों पर ही जीत सकी थी।