ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, पटना की सड़कों पर किया जोरदार प्रदर्शन

PATNA : देश में तेजी से बढ़ती महंगाई को लेकर बिहार कांग्रेस ने आज पटना की सड़कों पर जमकर प्रदर्शन किया. बोरिंग रोड से शुरू होकर कांग्रेस की साइकिल रैली जेपी गोलंबर पहुंची. उसके

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, पटना की सड़कों पर किया जोरदार प्रदर्शन
First Bihar
2 मिनट

PATNA : देश में तेजी से बढ़ती महंगाई को लेकर बिहार कांग्रेस ने आज पटना की सड़कों पर जमकर प्रदर्शन किया. बोरिंग रोड से शुरू होकर कांग्रेस की साइकिल रैली जेपी गोलंबर पहुंची. उसके बाद गांधी मैदान के अंदर गांधी मूर्ति के पास बैठकर कांग्रेस नेताओं ने धरना दिया. इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. 


प्रदर्शन में कांग्रेस के बिहार प्रभारी भक्त चरण दास, प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा समेत तमाम नेता-कार्यकर्ता मौजूद रहे. इस दौरान कांग्रेस के बिहार प्रभारी भक्त चरण दास ने कहा कि अगर केंद्र सरकार से गद्दी नहीं संभल रही है तो उन्हें फौरन छोड़ देनी चाहिए. जिस तरह से मंहगाई बढ़ रही है, कहीं ना कहीं उस से आम जनता काफी परेशान है. कांग्रेस पार्टी का आंदोलन लगातार चलता रहेगा जब तक महंगाई कम ना हो जाए.



वहीं बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कहा कि 7 जुलाई से हम लोग लगातार विरोध कर रहे थे आज अंतिम दिन है. आगे रणनीति बनाकर हम लोग फिर से आंदोलन करेंगे. जब तक सरकार डीजल पेट्रोल और रसोई गैस के बढ़े मूल्य को वापस नहीं लेती है तब तक कांग्रेस पार्टी चुप नहीं बैठेगी. हम लोग विपक्ष में है, हमारा दायित्व है कि जनसमस्याओं को लेकर सरकार तक पहुंचाएं.


आपको बता दें कि पेट्रोल- डीजल और मंहगाई को लेकर राजद का भी 18-19 जुलाई को राज्यव्यापी प्रदर्शन शुरू हो जाएगा. आरजेडी कार्यकर्ता रविवार को जिले के विभिन्न प्रखण्डों में प्रदर्शन करेंगे. 19 जुलाई को पटना में राजद का बड़ा विरोध प्रदर्शन होगा. अब देखना यह है कि इस तरह के आंदोलन से केंद्र सरकार पर कितना दबाव बनता है.

टैग्स