ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

बढ़ते अपराध पर चिराग ने जतायी चिंता, कहा- बिहार में बढ़ गया है अपराधियों का मनोबल

PATNA: बढ़ते अपराध पर चिंता जताते हुए LJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि बिहार में अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है। बात यदि चर्चित रूपेश सिंह हत्याकांड की करें या फिर ना

बढ़ते अपराध पर चिराग ने जतायी चिंता, कहा- बिहार में बढ़ गया है अपराधियों का मनोबल
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA: बढ़ते अपराध पर चिंता जताते हुए LJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि बिहार में अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है। बात यदि चर्चित रूपेश सिंह हत्याकांड की करें या फिर नालंदा में हुए दो युवकों की हत्या की तो आए दिन हो रही आपराधिक घटनाएं चिंता का विषय बना हुआ है।


चिराग पासवान ने कहा कि रूपेश सिंह का पूरा परिवार इस हत्याकांड की CBI जांच कराने की मांग कर रहा है। इसे लेकर उन्होंने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखा था। पीड़ित परिवार का मानना है कि रोडरेज को लेकर हत्या की बड़ी घटना को अंजाम नहीं दिया जा सकता बल्कि किसी बड़े व्यक्ति को बचाने की कोशिश की जा रही है। इसलिए पीड़ित परिवार पूरे मामले की CBI जांच कराए जाने की मांग कर रहा है। इसे लेकर आज परिजन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से  मुलाकात करेंगे और CBI जांच की मांग करेंगे। 


चिराग पासवान ने बताया कि सुशांत सिंह मामले में उनके प्रशंसक भी CBI जांच की मांग कर रहे थे। इसे लेकर उन्होंने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बातचीत की थी लेकिन उस वक्त यह कहा गया कि जबतक पीड़ित परिवार का कोई सदस्य आग्रह नहीं करता है तब तक CBI जांच की सिफारिश नहीं की जा सकती। लेकिन रूपेश सिंह हत्याकांड मामले में पीड़ित परिवार CBI जांच की मांग कर रहे हैं। ऐसे में पूरे मामले की CBI जांच होनी चाहिए।