ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बढ़ते अपराध पर तेजस्वी ने डबल इंजन सरकार को घेरा, बताया क्राइम कंट्रोल में क्यों फिसड्डी साबित हो रही बिहार पुलिस

PATNA: आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को एकुजट करने कार्यकर्ता संवाद यात्रा पर निकले तेजस्वी यादव ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर अपराध का आंकड़ा जारी कर बिहार की डबल इंजन स

बढ़ते अपराध पर तेजस्वी ने डबल इंजन सरकार को घेरा, बताया क्राइम कंट्रोल में क्यों फिसड्डी साबित हो रही बिहार पुलिस
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को एकुजट करने कार्यकर्ता संवाद यात्रा पर निकले तेजस्वी यादव ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर अपराध का आंकड़ा जारी कर बिहार की डबल इंजन सरकार पर हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने बिहार पुलिस द्वारा जारी अपराध के आंकड़ों का जिक्र करते हुए सरकार से जवाब मांगा है।


दरअसल, बिहार पुलिस ने राज्य में पिछले 6 महीना के भीतर हुए अपराध का आंकड़ा जारी किया है। बिहार पुलिस ने अपराध के जो आंकड़े जारी किए हैं वह चिंताजनक हैं। तेजस्वी यादव ने बिहार पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों को आधार बनाते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बिहार की डबल इंजन सरकार पर हमला बोला है।


सोशल मीडिया एक्स पर तेजस्वी ने अपराध का आंकड़ा जारी कर लिखा, “बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी “सुषुप्त अवस्था” में है। प्रदेश में बेलगाम अपराध और ध्वस्त विधि व्यवस्था के कारण प्रतिदिन सैकड़ों लोगों की सत्ता प्रायोजित पूर्व नियोजित हत्याएं हो रही है लेकिन किसी पुलिस अधिकारी पर किसी भी प्रकार की कार्रवाई एवं तबादला करने की बजाय अपराध वाले जिलों/क्षेत्रों में ही उन्हें लंबी अवधि तक, तब तक पोस्टिंग दी जा रही कि जब तक पोस्टिंग के वक़्त निवेशित राशि पर Dividend (लाभांश) ना मिल जाए”।


तेजस्वी आगे लिखते हैं, “नीतीश कुमार की पुलिस अपराध की रोकथाम नहीं बल्कि शराबबंदी के नाम पर धन शोधन में व्यस्त है। हत्याओं की ये घटनाएं केवल पटना शहर (पटना जिला नहीं) के पुलिस के आँकड़े है लेकिन सच्चाई इससे भी कई गुणा भयावह है”।