ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बढ़ाई गई मोहन भागवत की सुरक्षा, अब मोदी और अमित शाह की तरह मिलेगी हाई क्लास सिक्योरिटी

PATNA : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। इन्हें अब उस तरह की सुरक्षा प्रदान की जाएगी जिस तरह की सुरक्षा देश के अंदर गृह मं

बढ़ाई गई मोहन भागवत की सुरक्षा, अब मोदी और अमित शाह की तरह मिलेगी हाई क्लास सिक्योरिटी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। इन्हें अब उस तरह की सुरक्षा प्रदान की जाएगी जिस तरह की सुरक्षा देश के अंदर गृह मंत्री और प्रधानमंत्री को हासिल है। मोहन भागवत को अब अधिक सुरक्षा मुहैया करवाया जाएगा। इसको लेकर केंद्र सरकार ने आदेश भी जारी कर दिया है। 


आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की सुरक्षा के स्तर को काफी बढ़ा दिया गया है। उनकी सुरक्षा कैटेगरी के जेड प्ल से बढ़ाकर एडवांस सिक्योरिटी लाइजन (एएसएल) कर दिया गया है। लिहाजा, उनकी सुरक्षा व्यवस्था अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह जैसी की जाएगी। इसको लेकर हाल ही में गृह मंत्रालय के द्वारा समीक्षा की गई थी। जिसमें पाया गया कि गैर भाजपा दलों के द्वारा शासित राज्यों में ढिलाई बरती गई है। इसके बाद यह फैसला लिया गया है।


मालूम हो कि, भागवत की जेड-प्लस सुरक्षा में सीआईएसएफ से प्रतिनियुक्ति पर अधिकारी और गार्ड शामिल थे। ऐसा कहा जा रहा है कि मोहन भागवत को लेकर लगातार बढ़ती हुई धमकी और विभिन्न एजेंसियों से मिली जानकारी के बाद गृह मंत्रालय ने मोहन भागवत को "एएसएल सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति" के रूप में घोषित किया है। सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को आधिकारिक तौर पर अपग्रेड के बारे में सूचित कर दिया गया है।


आपको बताते चलें कि, एएसएल के तहत सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति की सुरक्षा से संबंधित जिला प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य और अन्य विभागों जैसी स्थानीय एजेंसियों की भागीदारी अनिवार्य है। इसमें बहुस्तरीय सुरक्षा घेरे शामिल है। हेलीकॉप्टर यात्रा की अनुमति केवल विशेष रूप से डिजाइन किए गए हेलीकॉप्टरों में दी जाएगी।