ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सामने आएं ऋतुराज सिन्हा, राहत सामग्रियों से भरी गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

PATNA: भाजपा नेता ऋतुराज सिन्हा बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सामने आए हैं। ऋतुराज सिन्हा ने राहत सामग्रियों से भरी गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर बाढ प्रभावित क्षेत्रों में रवाना किया।

बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सामने आएं ऋतुराज सिन्हा, राहत सामग्रियों से भरी गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: भाजपा नेता ऋतुराज सिन्हा बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सामने आए हैं। ऋतुराज सिन्हा ने राहत सामग्रियों से भरी गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर बाढ प्रभावित क्षेत्रों में रवाना किया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के मौके पर ऋतुराज सिन्हा ने मदद के हाथ बढ़ाये। 


इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ,स्थानीय विधायक, स्थानीय मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रमुख, एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा के सौजन्य से बख्तियारपुर विधानसभा के विभिन्न बाढ़ ग्रस्त पंचायत अंतर्गत गांवों के लिए बाढ़ राहत सामग्री से भरे ट्रक को रवाना किया गया।


इस अवसर पर दिलीप जायसवाल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का सपना समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों को कोई कष्ट नहीं हो उनको भी जीने का अधिकार मिले। उन्होंने ऋतुराज सिन्हा को इस नेक काम के लिए धन्यवाद दिया। कहा की मानव का जन्म ही परोपकार के लिए हुआ है और उसे मनुष्य जीवन को जो सकार करना चाहता है वैसे ही इंसान ऋतुराज सिन्हा हैं।  इसलिए ऋतुराज सिंह जी धन्यवाद के पात्र हैं कि आज बाढ़ग्रस्त लोगों के बीच वो राहत सामग्री दे रहे हैं। भाजपा का हरेक कार्यकर्ता सेवा ही संगठन के आदर्श पर प्रतिबद्ध है।


इस अवसर पर ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि गंगा का जलस्तर काफी बढ़ गया है। दियारा क्षेत्र के ऐसे कई पंचायत हैं जो बाढ़ से ग्रसित हैं। काला दियारा, हरदासपुर , रुपस महाजी ऐसे कई पंचायत जिसमें हजारों की आबादी रहती है, उनका परिवार बाढ़ में फंसा हुआ है। इन  समस्याओं के बीच हमारे कार्यकर्ताओं ने निर्णय लिया है कि 25 सितंबर को दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के मौके पर इन पंचायतो में बाढ़ राहत सामग्री जितना संभव हो उतना भेज पायें। 


बाढ़ राहत सामग्रियों में सुखा राशन, चुरा, गुड़, नमक सत्तू इन सभी बेसिक चीजों की व्यवस्था की गयी है। जिसे बाढ़ प्रभावित इलाकों में भेजने का काम किया जा रहा है। इस अवसर पर विधायक संजीव चौरसिया , मंडल अध्यक्ष अमित, संजय राय, रणवीर ,धर्मेंद्र जी , सतीश राजू सहित भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

टैग्स