ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बदल गई है लोक जनशक्ति पार्टी, 28 नवंबर को स्थापना दिवस पर युवा तेवर दिखेगा

PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी की कमान संभालने के बाद चिराग पासवान ने अपने मुताबिक पार्टी की सभी इकाइयों का गठन किया है। पार्टी अब रामविलास पासवान के दौर से आगे निकलकर युवा दौर मे

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी की कमान संभालने के बाद चिराग पासवान ने अपने मुताबिक पार्टी की सभी इकाइयों का गठन किया है। पार्टी अब रामविलास पासवान के दौर से आगे निकलकर युवा दौर में पहुंच चुकी है। 28 नवंबर को पार्टी के स्थापना दिवस समारोह में एलजेपी का युवा तेवर देखने को मिलेगा। 

पार्टी के यूथ विंग ने दावा किया है कि स्थापना दिवस समारोह में सबसे ज्यादा तादाद युवाओं की होगी। लोक जनशक्ति पार्टी के यूथ इकाई कि आज अहम बैठक पटना में हुई। युवा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद चंदन सिंह ने पार्टी के सभी युवा साथियों को मजबूत भागीदारी के साथ स्थापना दिवस समारोह में पहुंचने का निर्देश दिया है। सांसद चंदन सिंह ने कहा है कि चिराग पासवान की अध्यक्षता में पहली बार स्थापना दिवस समारोह मनाया जाना है इसलिए लोजपा की युवा इकाई युवा शक्ति रैली का आयोजन करेगी। 

पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और दलित सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद पशुपति कुमार पारस ने दलित सेना का संगठन विस्तार करते हुए घनश्याम कुमार दाहा को बिहार प्रदेश दलित सेना के प्रधान महासचिव और वैशाली जिले का प्रभारी मनोनीत किया है।


टैग्स