ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बैकफुट पर राजभवन ! बिहार अवकाश कैलेंडर 2024 में संशोधन, अब पिछले साल से एक दिन अधिक मिलेगी छुट्टी

PATNA : राजभवन ने विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में वर्ष 2024 के लिए जारी छुट्टी कैलेंडर में संशोधन किया है। राज्यपाल सचिवालय की ओर से महज 24 घंटे बाद शुक्रवार को जारी पत्र में कहा गय

बैकफुट पर राजभवन ! बिहार अवकाश कैलेंडर 2024 में संशोधन, अब पिछले साल से एक दिन अधिक मिलेगी छुट्टी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : राजभवन ने विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में वर्ष 2024 के लिए जारी छुट्टी कैलेंडर में संशोधन किया है। राज्यपाल सचिवालय की ओर से महज 24 घंटे बाद शुक्रवार को जारी पत्र में कहा गया है कि बिहार के पहले मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर, सिखों के पहले गुरु श्रीगुरुनानक देव और देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर वर्ष 2024 में भी छुट्टी रहेगी। इससे पहले इन छुट्टियों को रद्द कर दिया गया था। 


दरअसल, गुरुवार को जारी छुट्टी के कैलेंडर में उक्त महापुरुषों की जयंती पर छुट्टी नहीं दी गई थी। जबकि वर्ष 2023 के छुट्टी कैलेंडर में इन महापुरुषों की जयंती पर अवकाश दिया गया था। हालांकि,अभी भी लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर 11 अक्टूबर को छुट्टी अगले साल नहीं रहेगी, क्योंकि इस दौरान 10 से 13 अक्टूबर तक दुर्गापूजा का अवकाश रहेगा। अब वर्ष 2024 में कुल 93 छुट्टियां होंगी, जिनमें 30 दिन गर्मी का अवकाश शामिल है। वर्ष 2023 में कुल 92 छुट्टियां थीं, जिनमें 30 दिन गर्मी का अवकाश था।


वहीं, इससे पहले सरकारी स्कूलों के लिए जारी वार्षिक अवकाश कैलेंडर 2024 में छुट्टी की संख्या कम होने पर सोशल मीडिया पर एक त्यागपत्र वायरल हुआ है, जिसके बारे में कहा जा रहा है कि यूपी के युवक को बिहार में शिक्षक भर्ती पर नियुक्ति मिली थी। लेकिन अवकाश कम होने के कारण उसने रिजाइन कर दिया। त्यागपत्र देने वाले की ओर से लिखा गया है कि अवकाश कम होने से घर आने के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाएगा। इसलिए वह इस नौकरी से त्यागपत्र दे रहा है।


उधर,आठ दिनों की क्रिसमस के मौके पर 24 से 31 दिसंबर तक छुट्टी रहेगी। गर्मी की छुट्टी एक से 30 जून तक रहेगी। 21 से 24 मार्च तक होली की चार दिनों की छुट्टी होगी। ईद और मुहर्रम पर दो-दो दिनों का अवकाश दिया गया है। राजभवन के पत्र में यह भी कहा गया है कि चांद दिखने के अनुसार मुस्लिम त्योहारों के अवकाश की तिथि में परिवर्तन हो सकता है।