ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

बाबा हरिहरनाथ के दरबार में लालू परिवार, चुनावी मैदान में उतरने से पहले रोहिणी ने लिया भोलेनाथ से लिया आशीर्वाद

HAJIPUR : बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। इसी बीच आज सुबह-सुबह राजद सुप्रीमो लालू यादव अपने परिवार के साथ बाबा हरिहरनाथ मंदिर पहुंचे हैं। लालू यादव पूर्व मु

बाबा हरिहरनाथ के दरबार में लालू परिवार, चुनावी मैदान में उतरने से पहले रोहिणी ने लिया भोलेनाथ से लिया आशीर्वाद
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

HAJIPUR : बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। इसी बीच आज सुबह-सुबह राजद सुप्रीमो लालू यादव अपने परिवार के साथ बाबा हरिहरनाथ मंदिर पहुंचे हैं। लालू यादव पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, मीसा भारती और रोहिणी आचार्य के साथ बाबा के दर्शन के लिए 10 सर्कुलर राबड़ी आवास से हरिहरनाथ पहुंचे हैं। लालू परिवार के रथ से  रोहिणी आचार्य के साथ भोलेनाथ से आशीर्वाद लेने मंदिर पहुंची हैं।

दरअसल, इस बार लालू यादव ने सारण से रोहिणी आचार्य को लोकसभा चुनाव के मैदान में उतारा है। ऐसे में लालू यादव आज अपने पूरे परिवार के साथ भोलेनाथ के दर पर पहुंचकर बाबा से बेटियों की जीत के लिए प्रार्थना किया। सारण में मतदान पांचवें चरण यानी 20 मई को होगा। बिहार में लोकसभा चुनाव 7 चरणों में होगा।


मालूम हो कि, लालू परिवार की दोनों बेटियों में से मीसा भारती ने पहले भी लोकसभा चुनाव में हाथ आजमा चुकी हैं, लेकिन रोहिणी आचार्य पहले बार चुनावी मैदान में उतरेंगी। अब देखना दिलचप्स होगा कि लालू यादव की बेटियां मैदान फतेह करती हैं या नहीं। फिलहाल लालू परिवार बाबा हरिहरनाथ मंदिर पहुंचे हैं। जहां लालू परिवार बाबा से खास प्रार्थना कर रहे हैं।


आपको बताते चलें कि, सिंगापुर में रहने वाली और पिता लालू प्रसाद को किडनी देकर चर्चा में आयी रोहिणी आचार्य महागठबंधन से राजद की उम्मीदवार होंगी। रोहिणी को लेकर युवा और महिला मतदाताओं में चर्चा है। इस लोकसभा सीट पर दोनों गठबंधनों में कांटे की टक्कर होती रही है। लालू प्रसाद के बाद यहां से उनके परिवार का कोई दूसरा सदस्य चुनाव नहीं जीत पाया है। लालू प्रसाद 1977 के लोकसभा चुनाव में पहली बार सारण सीट से ही जीतकर लोकसभा पहुंचे थे।