ब्रेकिंग
बिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिसबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, बापू सभागार से बाहर निकलते ही कांच का दरवाजा टूटा

PATNA: जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि के मौके पर पटना के बापू सभागार में आयोजित आरजेडी के कार्यक्रम के दौरान डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव बाल-बाल बच गए। कार्यक्रम के बाद तेजस्वी याद

बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, बापू सभागार से बाहर निकलते ही कांच का दरवाजा टूटा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि के मौके पर पटना के बापू सभागार में आयोजित आरजेडी के कार्यक्रम के दौरान डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव बाल-बाल बच गए। कार्यक्रम के बाद तेजस्वी यादव जब बापू सभागार से बाहर निकल रहे थे तभी कार्यकर्ताओं में मची अफरा-तफरी के बीच कांच का बड़ा दरवाजा टूट गया। इस दौरान वहां मौजूद कई लोग चोटिल हो गए।


दरअसल, पटना के बापू सभागार में शुक्रवार को RJD की तरफ से कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम का उद्घाटन उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता पहुंचे थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद जब तेजस्वी यादव बाहर निकलने लगे, तभी RJD कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया।


डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव जैसे ही बापू सभागार से बाहर निकले, तभी कांच का बड़ा दरवाजा टूट गया। इस घटना में वहां मौजूद कई लोग चोटिल हो गए। इस दौरान कुछ मीडियाकर्मियों को भी चोटें आईं। जिन्हें बाद में अस्पताल ले जाया गया हालांकि इस दौरान तेजस्वी बाल बाल बच गए।

टैग्स