ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा से पहले पटना में रामलला का दुग्धाभिषेक, लगे जय श्री राम के नारे

PATNA: कल यानी 22 जनवरी को अयोध्या के निर्माणाधीन भव्य श्री राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर देशभर में लोगों के बीच हर्ष का माहौल

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा से पहले पटना में रामलला का दुग्धाभिषेक, लगे जय श्री राम के नारे
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: कल यानी 22 जनवरी को अयोध्या के निर्माणाधीन भव्य श्री राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर देशभर में लोगों के बीच हर्ष का माहौल है। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है। कल होने वाले इस उत्सव को लेकर पटना में भी लोगों में भारी उत्साह है। प्राण प्रतिष्ठा से पहले रविवार को पटना में रामलला का दुग्धाभिषेक किया गया।


दरअसल, अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व संध्या पर बीजेपी युवा मोर्चा की तरफ से पटना के ऐतिहासिक पशुपति वेद विद्यालय में भगवान राम का दुग्धाभिषेक किया गया। भाजयुमो युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण सिंह कल्लू के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रभु श्री राम के चित्र पर दूध से दुधाभिषेक कर पूजा अर्चना के साथ आरती उतारी गई। इस दौरान सभी देश के राष्ट्र अध्यक्षों का मुखौटा लगाए बच्चों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।


बता दें कि 22 जनवरी को दोपहर 12.20 बजे रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। अनुष्ठान की सभी प्रक्रियाओं को पूरा कराने के लिए 121 आचार्य मौजूद रहेंगे। गणेशवर शास्त्री द्रविड़ अनुष्ठान की सभी प्रक्रियाओं की निगरानी, समन्वय और दिशा-निर्देशन करेंगे जबकि काशी के लक्ष्मीकांत दीक्षित मुख्य आचार्य होंगे। 22 जनवरी को मंदिर के 'गर्भ गृह' में पीएम मोदी, मोहन भागवत, योगी आदित्यनाथ, यूपी के राज्यपाल और मंदिर के सभी ट्रस्टी मौजूद रहेंगे।