ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

स्थापना दिवस पर छलका तेजप्रताप का दर्द, बोले.. हम बोलते हैं तो पार्टी में लोग मजाक उड़ाते हैं, दल में भौंकने वालों की चिंता नहीं

PATNA : राष्ट्रीय जनता दल के 25 वें स्थापना दिवस समारोह में लालू यादव के बड़े लाल तेज प्रताप यादव का दर्द स्थान में आ गया है। मंच पर बैठे तेजप्रताप यादव को जब बोलने का मौका मि

स्थापना दिवस पर छलका तेजप्रताप का दर्द, बोले.. हम बोलते हैं तो पार्टी में लोग मजाक उड़ाते हैं, दल में भौंकने वालों की चिंता नहीं
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA : राष्ट्रीय जनता दल के 25 वें स्थापना दिवस समारोह में लालू यादव के बड़े लाल तेज प्रताप यादव का दर्द स्थान में आ गया है। मंच पर बैठे तेजप्रताप यादव को जब बोलने का मौका मिला तो उन्होंने अपनी दिल की बात सबके सामने रख दी है। पार्टी में अपनी उपेक्षा से नाराज तेजप्रताप ने यह कह दिया कि तेजस्वी यादव को संगठन में सबको साथ लेकर चलना होगा। 


तेजप्रताप यादव ने कहा है कि कुछ लोग उनके बोलने पर पार्टी में मजाक उड़ाते हैं। उनका हंसी मजाक बनाया जाता है लेकिन वह इस बात से घबराने वाले नहीं हैं। तेजप्रताप ने कहा कि उनके पिता लालू यादव जो भैंस की सवारी करते थे। तब भी लोग मजाक उड़ाते थे। लेकिन आज लालू यादव जिस मुकाम पर हैं सबको मालूम है।


तेज प्रताप यादव ने आज स्थापना दिवस समारोह के मौके पर पार्टी के नेताओं को जमकर खरी-खोटी सुनाई। तेजप्रताप यादव ने कहा कि उनकी बातों को पार्टी में तरजीह नहीं दी जाती। संगठन के लिए वे लगातार लगे रहते हैं। तेजस्वी यादव जब दिल्ली जाते हैं तो वही मोर्चा संभालते हैं। 


तेज प्रताप यादव ने कहा कि उनके पीठ पीछे बहुत लोग पार्टी में भोंकते रहते हैं। मैं भौंकने वालों की चिंता नहीं करता हूं। संगठन को लेकर तेजप्रताप यादव ने तेजस्वी यादव को कई सुझाव दिए। तेजप्रताप ने कहा कि आज उन्हें स्थापना दिवस समारोह में पहुंचने में थोड़ी देर हो गई तब तक तेजस्वी यादव ने कुर्सी पर कब्जा जमा लिया इतना कहने के बाद तेजप्रताप यादव हंसने लगे।