ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

अशोक चौधरी के विज्ञापन पर JDU में बखेड़ा: भरी मीटिंग में विजेंद्र यादव ने कहा-छपने-छपवाने का खेल बंद कीजिये, गुटबाजी पर भी आपत्ति

PATNA: नीतीश के किचेन कैबिनेट के मेंबर माने जाने वाले मंत्री अशोक चौधरी को लेकर पार्टी में घमासान गहराता जा रहा है. पटना में आज पूरे बिहार से जेडीयू के नेता जुटे थे. उन्हें अ

अशोक चौधरी के विज्ञापन पर JDU में बखेड़ा: भरी मीटिंग में विजेंद्र यादव ने कहा-छपने-छपवाने का खेल बंद कीजिये, गुटबाजी पर भी आपत्ति
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA:  नीतीश के किचेन कैबिनेट के मेंबर माने जाने वाले मंत्री अशोक चौधरी को लेकर पार्टी में घमासान गहराता जा रहा है. पटना में आज पूरे बिहार से जेडीयू के नेता जुटे थे. उन्हें अगले विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए बैठक में बुलाया गया था. पार्टी नेताओं की भरी बैठक में अशोक चौधरी की क्लास लग गयी.


विजेंद्र यादव ने जतायी नाराजगी

जेडीयू सूत्रों ने बताया कि पार्टी नेताओं की बैठक में विजेंद्र यादव ने विज्ञापन औऱ बयान के खेल पर गहरी नाराजगी जतायी. विजेंद्र यादव ने बैठक में कहा- पार्टी के नेता जमीन पर काम करने के बजाय विज्ञापन छपवाने और बयान देने में जुटे हैं. इससे पार्टी का भला नहीं होने वाला है. पार्टी को मजबूत करना है तो गरीबों की बस्ती में जाइये, उनसे बात करिये. पार्टी और नीतीश कुमार की उपलब्धियों को बताइये. ऐसा करने के बजाय नेता विज्ञापन और बयान देने में लगे हैं.


अशोक चौधरी पर निशाना

मंत्री विजेंद्र यादव ने अपने भाषण में अशोक चौधरी का नाम तो नहीं लिया. लेकिन बैठक में मौजूद हर नेता समझ रहा था कि उनका निशाना किस पर है. दरअसल दो दिन पहले मंत्री अशोक चौधरी ने बिहार के सारे अखबारों में फुल पेज का विज्ञापन छपवाया था. उस विज्ञापन में नीतीश कुमार की शान में कसीदे गढ़े गये थे. विजेंद्र यादव इशारों में कह रहे थे कि ऐसे विज्ञापन छपवाने से पार्टी का कोई भला नहीं होने वाला है.


गुटबाजी पर भी पार्टी में नाराजगी

वैसे, मंत्री अशोक चौधरी पर पार्टी में गुटबाजी करने का भी आरोप लग रहा है. अशोक चौधरी ने अखबारों में जो फुल पेज का विज्ञापन छपवाया था, उसमें अपनी तो बड़ी तस्वीर लगायी थी. इसके साथ ही चार और मंत्रियों की भी छोटी-छोटी तस्वीरें छपवायी थी. उन मंत्रियों में मदन सहनी, जमां खान, जयंत राज और सुमित कुमार सिंह शामिल थे.


नीतीश तक पहुंची बात

जेडीयू के एक नेता ने बताया कि विजेंद्र यादव इस बात से भी खफा हैं कि पार्टी में गुटबाजी की जा रही है. अशोक चौधरी तीन-चार मंत्रियों के साथ गुट बनाने की कोशिश में लगे हैं. अशोक चौधरी के विवादास्पद बयानों से पार्टी पहले ही परेशानी में पड़ी है. जहानाबाद में मंत्री अशोक चौधरी ने एक खास जाति को लेकर जो बयान दिया था, उस पर खासा बवाल मचा था.


विजेंद्र यादव नीतीश की मौजूदा सरकार में सबसे सीनियर मंत्री हैं. वे एक मात्र ऐसे नेता हैं तो 2005 से लेकर अब तक लगातार मंत्री पद पर कायम हैं. विजेंद्र यादव की नीतीश कुमार के पास खासी इज्जत भी है. सूत्र बता रहे हैं कि अशोक चौधरी के विज्ञापन और गुटबाजी से नाराज विजेंद्र यादव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी बात कर चुके हैं.


टैग्स