ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

अशफाक के इस्तीफे पर RJD पर JDU हमलावर..भागलपुर दंगे के अल्पसंख्यकों को नीतीश ने दिलाया न्याय: विजय चौधरी

PATNA : लोकसभा चुनाव से ठीक पहले लालू-तेजस्वी का साथ छोड़ने वाले आरजेडी के पूर्व राज्यसभा सांसद अशफाक करीम जेडीयू में शामिल हो गए हैं। जेडीयू प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन स

अशफाक के इस्तीफे पर RJD पर JDU हमलावर..भागलपुर दंगे के अल्पसंख्यकों को नीतीश ने दिलाया न्याय: विजय चौधरी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA : लोकसभा चुनाव से ठीक पहले लालू-तेजस्वी का साथ छोड़ने वाले आरजेडी के पूर्व राज्यसभा सांसद अशफाक करीम जेडीयू में शामिल हो गए हैं। जेडीयू प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में उन्होंने जेडीयू की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने उन्हें जेडीयू की सदस्यता दिलाई। सीमांचल में इसे आरजेडी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। अशफाक करीम के इस्तीफे को लेकर जेडीयू ने राजद पर हमला बोला वही जेडीयू में शामिल होने पर पूर्व सांसद का स्वागत किया। 


बिहार के जल संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने अशफाक करीम के इस्तीफे को लेकर राजद पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि भागलपुर दंगे से अल्पसंख्यक समाज सबसे ज्यादा आहत हुआ था। यह दंगा किसके समय में हुआ था यह सबको मालूम है। जिसमें हजारों अल्पसंख्यकों का कत्ल हुआ था। राष्ट्रीय जनता दल की सरकार ने भागलपुर दंगे की कातिलों को बचाया और उन्हें सम्मानित भी किया। भागलपुर दंगे के अल्पसंख्यकों को न्याय नीतीश कुमार की सरकार ने दिलाया। विजय चौधरी की अल्पसंख्यक समाज से यह अपील किया है कि आप पूरी तौर पर बेदाग होकर फैसला लीजिए आपका फैसला जनता दल यू और नीतीश कुमार के हक में जाएगा।


अपने इस्तीफे में पूर्व आरजेडी सांसद ने लिखा कि वे सामाजिक न्याय को ताकत देने के लिए आरजेडी से जुड़े थे। जाति आधारित गणना कराने के बाद जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी हिस्सेदारी की बात कही जा रही थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ और मुसलमानों की हकमारी की गई। आरजेडी से इस्तीफा देने के बाद शनिवार को अशफाक करीम जेडीयू में शामिल हो गए। लोकसभा चुनाव से पहले अशफाक करीम के इस्तीफे को सीमांचल में आरजेडी और महागठबंधन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।  

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता