ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

अशफाक के आने से नीतीश की तरफ अल्पसंख्यकों का झुकाव, बोली JDU..अब सीमांचल में बनेगा अच्छा माहौल: संजय झा

PATNA: लोकसभा चुनाव से ठीक पहले लालू-तेजस्वी का साथ छोड़ने वाले आरजेडी के पूर्व राज्यसभा सांसद अशफाक करीम जेडीयू में शामिल हो गए। जेडीयू प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह

अशफाक के आने से नीतीश की तरफ अल्पसंख्यकों का झुकाव, बोली JDU..अब सीमांचल में बनेगा अच्छा माहौल: संजय झा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: लोकसभा चुनाव से ठीक पहले लालू-तेजस्वी का साथ छोड़ने वाले आरजेडी के पूर्व राज्यसभा सांसद अशफाक करीम जेडीयू में शामिल हो गए। जेडीयू प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में उन्होंने जेडीयू की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने उन्हें जेडीयू की सदस्यता दिलाई। सीमांचल में इसे आरजेडी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। राज्यसभा सांसद संजय झा ने अशफाक करीम का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि अब सीमांचल में अच्छा माहौल बनेगा। 


वही राज्यसभा सांसद संजय झा ने कहा कि अशफाक करीम के जेडीयू में आने से सीमांचल में बहुत अच्छा माहौल पार्टी के प्रति बनेगा। हम उनका स्वागत करते हैं। हम लोगों से अपील कर रहे हैं कि वह सामने आए जनता दल यू को वोट करें और NDA को भारी बहुमत से विजय बनाए। वही मंत्री विजेंद्र यादव ने अशफाक करीम के जेडीयू में शामिल होने पर कहा कि अल्पसंख्यक समाज के लोगों का जनता दल यूनाइटेड की तरफ झुकाव दिख रहा है। भारतीय जनता पार्टी के साथ रहते हुए भी अल्पसंख्यक समाज की रक्षा नीतीश कुमार के नेतृत्व में हुई है। यह पूरे मुल्क में एक मिसाल है।


वही जेडीयू में शामिल होने के बाद अशफाक करीम ने कहा कि जातीय जनगणना में कहा गया कि जिसकी जितनी भागीदारी उसे उतनी हिस्सेदारी मिलेगी। उसके बावजूद राष्ट्रीय जनता दल ने 26 सीट में से सिर्फ दो सीट मुस्लिम समाज के लोगों को दिया। राज्य में मुसलमानों की 18 फीसदी आबादी है और उसका 90 फीसदी वोट मिलता है। ये हकमारी है और इसे किसी को बर्दाश्त नही करना चाहिए।


उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार भाजपा के साथ हैं लेकिन भाजपा के साथ रहते हुए भी जिस तरह से उन्होंने अकलियत को आगे बढ़ने का काम किया है उससे युवा काफी खुश हैं। जो 90 फीसदी वोट मुस्लमान उधर देते थे अब वह वोट जदयू को मिलेगा। बिजली के क्षेत्र में सड़क के क्षेत्र में बहुत काम हुआ है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में बहुत अच्छा काम हुआ है इसलिए उनको धन्यवाद देता हूं। मेरी जो जो इच्छा थी वह पूरी हो चुकी है। अब जो भी मिला है और मिलेगा वह बोनस है। मेरी ज्यादा कुछ इच्छा नहीं है।


रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता

अशफाक के आने से नीतीश की तरफ अल्पसंख्यकों का झुकाव, ब… | FirstBihar