ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

आरक्षण पर आर-पार की लड़ाई के मूड में तेजस्वी, नीतीश-रामविलास को बताया RSS का एजेंट

PATNA: बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव आरक्षण पर आर-पार की लड़ाई की मूड में आ गये हैं। तेजस्वी यादव ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर आरक्षण के साथ छेड़छाड़

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

PATNA: बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव आरक्षण पर आर-पार की लड़ाई की मूड में आ गये हैं। तेजस्वी यादव ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर आरक्षण के साथ छेड़छाड़ हुआ तो लोग सड़क पर आ जाएंगे। वैसा ही विरोध होगा जैसा एससी-एसटी एक्ट में छेड़छाड़ करने के खिलाफ हुआ था। वहीं उन्होनें बिहार के सीएम नीतीश कुमार और एलजेपी नेता रामविलास पासवान को आरएसएस का एजेंट बताया है।


तेजस्वी यादव ने कहा कि आज आरक्षण के साथ छेड़छाड़ हो रहा है। बीजेपी आरक्षण को ही खत्म करने की साजिश कर रही है। पार्टी के कथनी और करनी में अंतर है।केन्द्र सरकार आरएसएस के एजेंडे पर काम कर रही है। वहीं उन्होनें कहा कि नीतीश कुमार और रामविलास पासवान भी आरएसएस के एजेंट बन गए हैं। बीजेपी के बताए रास्ते पर चल रहे हैं। तेजस्वी ने कहा कि आज आरक्षण खतरे में है कहां हैं नीतीश कुमार जी और रामविलास पासवान जी जो खुद को सामाजिक न्याय का पुरोधा बताते चलते हैं।


तेजस्वी यादव ने केन्द्र सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार तुरंत आरक्षण को मौलिक अधिकार घोषित करे। दलित-पिछड़ों का अधिकार छीनने की जो कोशिश सरकार कर रही है वह कभी सफल नहीं होने वाली। जिस तरह एससी-एसटी एक्ट से छेड़छाड़ करने पर सरकार को विरोध झेलना पड़ा था उससे भी बड़ा विरोध सरकार को झेलना पड़ेगा।


वहीं तेजस्वी यादव ने दिल्ली चुनाव में वोटिंग परसेंटेंज देर से जारी करने भी सवाल खड़े किए। उन्होनें कहा कि आज तो ईवीएम का जमाना है बैलेट के जमाने से ही चुनाव में वोटों का परसेंटेंज पल-पल जारी होता रहा है, ऐसे में देश की राजधानी दिल्ली में जहां पूरा तंत्र ही मौजूद है वहां इतनी देर से आंकड़ें जारी करना बहुत सारे सवाल खड़े कर रहा है। तेजस्वी ने बिहार सरकार की शराबबंदी को फेल बताते हुए कहा कि सरकार के कारिन्दे ही शराबबंदी कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं। 




टैग्स
रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता