ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

बढ़ते अपराध, ढहते पुल के बाद अब तेजस्वी ने महंगाई पर डबल इंजन सरकार को घेरा, सब्जियों और खाद्य पदार्थों के दाम बताकर पूछा सवाल

PATNA: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अलग-अलग मुद्दों को लेकर डबल इंजन सरकार पर हमलावर बने हुए हैं। तेजस्वी किसी दिन बढ़ते अपराध तो किसी दिन ढहते पुलों को लेकर सरकार पर हमले बोल रहे ह

बढ़ते अपराध, ढहते पुल के बाद अब तेजस्वी ने महंगाई पर डबल इंजन सरकार को घेरा, सब्जियों और खाद्य पदार्थों के दाम बताकर पूछा सवाल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अलग-अलग मुद्दों को लेकर डबल इंजन सरकार पर हमलावर बने हुए हैं। तेजस्वी किसी दिन बढ़ते अपराध तो किसी दिन ढहते पुलों को लेकर सरकार पर हमले बोल रहे हैं लेकिन अब तेजस्वी ने महंगाई को मुद्दा बनाते हुए सरकार को घेरने की कोशिश की है। तेजस्वी यादव ने सब्जियों और खाद्य सामग्रियों के आसमान छू रहीं कीमतों को बताकर सरकार से सवाल पूछा है।


तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर सरकार को घेरने की कोशिश की है। तेजस्वी ने एक्स पर लिखा, “हम आपसे एक सवाल पूछते है। कोई एक सब्जी का नाम बताए जो 45 रुपए किलो से कम हो? आलू, प्याज, टमाटर, भिंडी, हरी मिर्च, गोभी, अदरक, शिमला मिर्च, तुरई, बैंगन, लौकी, धनिया, लहसुन इत्यादि के भाव आसमान छू रहे है। सब्जियों और खाद्य पदार्थों जैसे दाल,चावल, नमक,तेल,घी इत्यादि की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी ने आम आदमी की रसोई का पूरा बजट ही बिगाड़ दिया है”


तेजस्वी ने आगे लिखा, “गरीब आदमी का जीना मुहाल हो गया है। लोगों की थाली से हरी सब्जी गायब हो गई है। पटना में आलू ही 45-50 ₹ किलो बिक रहा है। सरकार के कर्ता-धर्ता महंगाई पर बोलने के लिए तैयार ही नहीं है? जनता महंगाई की चक्की में पीस रही है फिर किस बात की डबल इंजन सरकार? सरकार प्रायोजित इस महंगाई से ना तो किसानों को फायदा होता है और ना ही आम आदमी को। सरकार द्वारा बिचौलियों को फायदा पहुँचाने के लिए खाद्य पदार्थों की कीमतों में वृद्धि की गयी है”।